सरकार बदलते ही बदले सुर, नए खेल मंत्री ने दिया भारत से रिश्तों पर बड़ा बयान, क्या टीम इंडिया जाएगी बांग्लादेश?

Updated on 19-02-2026 01:55 PM
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच पिछले कुछ समय में चीजें सही नहीं चल रही थी। जिसके कारण बांग्लादेश ने भारत में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप तक में भाग नहीं लिया, लेकिन बांग्लादेश की नई सरकार ने भारत के साथ अपने रिश्तों को सुधाने की मांग की है। पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉलर और नए खेल मंत्री अमीनुल हक ने स्पष्ट किया है कि वे भारत के साथ अब एक सौहार्दपूर्ण संबंध चाहते हैं। उन्होंने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद संसद भवन में भारतीय उप उच्चायुक्त से मुलाकात की और टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की गैर-मौजूदगी पर विस्तार से चर्चा की। हक का मानना है कि कूटनीतिक जटिलताओं के कारण बांग्लादेश वर्ल्ड कप से बाहर रहा, लेकिन अगर इन मुद्दों पर पहले ही चर्चा कर ली जाती, तो उनकी टीम आज मैदान पर होती।

विवाद की जड़, मुस्तफिजुर रहमान और IPL 2026

यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ था जब भारत सरकार ने सुरक्षा चिंताओं और कूटनीतिक तनाव का हवाला देते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर करने का निर्देश दिया था। इसके जवाब में तत्कालीन बांग्लादेशी सरकार ने अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया और मैच श्रीलंका में कराने की मांग की थी। आईसीसी द्वारा मांग ठुकराए जाने के बाद बांग्लादेश के स्थान पर स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में प्रवेश दिया गया।

बांग्लादेश पर नहीं लगा कोई जुर्माना

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के लिए राहत की खबर यह है कि आईसीसी ने टूर्नामेंट से हटने के लिए उन पर कोई वित्तीय जुर्माना नहीं लगाया है। इसके बजाय आईसीसी ने बांग्लादेश को 2031 वनडे वर्ल्ड कप की सह-मेजबानी से पहले एक अतिरिक्त आईसीसी इवेंट आयोजित करने का अधिकार दिया है। यह कदम दोनों देशों और आईसीसी के बीच कड़वाहट कम करने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

भारत का बांग्लादेश दौरा

अब खेल प्रेमियों की नजरें सितंबर 2026 में होने वाले भारत के बांग्लादेश दौरे पर टिकी हैं। इस सीरीज में तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाने प्रस्तावित हैं। नए खेल मंत्री की इस ताजा पहल के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि यह दौरा आपसी तनाव को खत्म करने का एक बड़ा जरिया बनेगा और मैदान पर एक बार फिर भारत-बांग्लादेश की प्रतिद्वंद्विता देखने को मिलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.