बहुचर्चित फ़िल्म "हिंदुत्व चैप्टर वन - मैं हिन्दू हूँ" के ट्रेलर और टाइटल सांग ने किया हंगामा, दर्शकों को 7 अक्टूबर का इन्तेजार

Updated on 28-09-2022 11:46 PM
भोपाल : करण राजदान द्वारा लिखित, निर्मित व निर्देशित और बहुचर्चित फ़िल्म हिंदुत्व चैप्टर वन - मैं हिन्दू हूँ" 7 अक्टूबर 2022 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फ़िल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर का एकदिन में 4.8 मिलियन व्यूज हुए हैं जबकि दो दिनों में इसे 50 लाख बार देखा गया है वहीं इसका दमदार टाइटल सांग "हिंदुत्व है" काफी पॉपुलर हो रहा है। जी म्युज़िक से रिलीज इस जानदार गाने को अबतक 6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
फ़िल्म हिंदुत्व के प्रोमोशन को लेकर पूरी टीम काफी उत्साहित है। भोपाल के होटल रॉयल विलाश में फ़िल्म के अभिनेता आशीष शर्मा, ऎक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया और अंकित राज प्रोमोशनल एक्टिविटी के लिए आए। इस अवसर पर जयकारा फिल्म्स के करण राज़दान और प्रगुणभारत के सचिन चौधरी भी उपस्थित रहे। सभी ने यहां मीडिया से खुलकर बातचीत की और इस फ़िल्म के सब्जेक्ट, कहानी, संगीत को लेकर बातें कीं। 
फ़िल्म हिंदुत्व के निर्देशक करण राज़दान ने यहां बातचीत के दौरान कहा कि हमें दर्शकों पर विश्वास है कि लोग हिंदुत्व देखने जरूर जाएंगे। इसके ट्रेलर और टाइटल गीत के बाद लोगों में और अधिक उत्सुकता जग गई है। हिंदुत्व इतना गहरा विषय है कि इसे दो ढाई घन्टे की फ़िल्म में नहीं समेटा जा सकता, इसलिए इसका नाम "हिंदुत्व चैप्टर वन - मैं हिन्दू हूँ" रखा गया है ज़ाहिर है कि जल्द ही इसका पार्ट 2 भी आएगा।
फ़िल्म के निर्माता सचिन चौधरी ने बताया कि करण राज़दान हिंदुत्व के दूसरे भाग को लेकर काफी तैयारियाँ कर भी चुके हैं। वह इसकी कहानी लिख रहे हैं और पटकथा पर काम जारी है। 
आगामी फिल्म "हिंदुत्व" अपने बिषय और टाइटल को लेकर चर्चा में रही है।  अनूप जलोटा ने हिंदुत्व में न सिर्फ एक भजन गाया है बल्कि एक्टिंग भी की है। 
जयकारा फिल्म्स और प्रगुणभारत द्वारा निर्मित यह फिल्म करण राजदान द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित है। फिल्म में आशीष शर्मा, सोनारिका भदौरिया, अंकित राज, गोविंद नामदेव, दीपिका चिखलिया, अनूप जलोटा, अगस्त आनंद, सतीश शर्मा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार हैं।
फ़िल्म के निर्माता करण राज़दान, सचिन चौधरी, कमलेश गढ़िया, सुभाष चंद और जतिन्द्र कुमार हैं। फ़िल्म के सह निर्माता सुमित अदलखा हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.