अमेरिका में लगातार बढ़ रहा घोस्ट गन का प्रचलन, आनलाइन आर्डर कर बंदूक के कलपुर्जों को मंगवा रहे बच्चे

Updated on 27-05-2022 09:37 PM

टेक्सास अमेरिका के टेक्सास में एक एलिमेंटरी स्कूल में 18 साल के युवक ने एके-47 राइफल से अंधाधुंध फायरिंग कर 18 बच्चों को मार डाला। इस गोलीबारी में 3 टीचर की भी मौत हो गई है। अमेरिका में इस तरह की घटनाओं के पीछे बड़ा कारण यहां का गन कानून है।

 रिपोर्ट के मुताबिक, गन कल्चर के कारण समाज में हिंसा पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। हमारे देश में गन खरीदने के लिए आर्म्स लाइसेंस की जरूरत पड़ती है, मगर अमेरिकी कानून के अनुसार बंदूक के पार्ट्स को बिना किसी लाइसेंस के ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है। अपराधी तब छोड़े हां तक कि बच्चे भी ऑनलाइन ऑर्डर देकर बंदूक के कलपुर्जों को मंगवा रहे हैं।

 घर में ही बंदूकों को असेम्बल कर लिया जा रहा है। गन कंट्रोल एक्ट 1968 के मुताबिक, राइफल या कोई भी छोटा हथियार खरीदने के लिए उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। दूसरे हथियार मसलन हैंडगन खरीदने के लिए 21 साल की उम्र होनी चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में आम नागरिकों के पास 39 करोड़ हथियार हैं।


अलग पार्ट्स को मिलाकर असेंबल करने के कारण इसतरह के हथियारों का कोई सीरियल नंबर भी नहीं होता है। इसतरह इन बंदूकों का पता नहीं किया जा सकता है कि इनका मालिक कौन है। इस प्रकार से असेम्बल कर बनाई गई बंदूकों को घोस्ट गन कहा जाता है। यानी इन्हें किसी भी प्रकार से ट्रैक नहीं किया जा सकता है।

 क्राइम सीन पर मिलने वाले हथियारों में से 50 फीसदी तक ये अवैध हथियार ही होते हैं। पुलिस ने 25 हजार ऐसी बंदूकों को जब्त किया है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चुनाव के दौरान गन कल्चर पर रोक का वादा किया था, लेकिन इस पर कोई पहल नहीं की जा सकी है। ऑनलाइन साइट पर गन के पार्ट्स की खरीद पहले की तरह ही जारी है।


2016
में टेक्सास के स्कूल में भी इस तरह की गोलीबारी हुई थी। इसमें एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई थी। इसके बाद 2018 में ऐसी ही वारदात हुई। टेक्सास के सेंट फे स्कूल में 17 साल के हमलावर ने बच्चों पर गोली चला दी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी।

इसके बाद पिछले साल 2021 में भी टिम्बरव्यू स्कूल में गोलीबारी हुई। हालांकि, किसी की मौत नहीं हुई। कई लोग घायल जरूर हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में अब तक 212 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं सामने चुकी हैं। इसके अलावा अमेरिका में 2021 में 693 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं हुई। 2022 में 611 जगह गोलीबारी हुई, तब 2019 में 417 जगहों पर ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.