ऋषभ पंत से मिलने पहुंची रैना, भज्जी और श्रीसंत की तिकड़ी, इस अंदाज में बढ़ाया युवा खिलाड़ी का मनोबल

Updated on 26-03-2023 08:09 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए 2023 का आगाज बिल्कुल अच्छा नहीं रहा। वह साल के शुरू होने से पहले ही एक भयानक कार एक्ससीडेंट में चोटिल हो गए थे। ऋषभ को इस हादसे के दौरान गंभीर रूप से चोट लगी थी जिसके चलते वह अब लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर भी हो गए हैं। पंत टीम इंडिया के मुख्य खिलाड़ियों में से एक हैं। इसी के साथ भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टेस्ट और वनडे सीरीज में उनकी कमी भी बखूबी खली। हालांकि इन सब के दौरान ऋषभ के पास भारत के कुछ दिग्गज खिलाड़ी मिलने पहुंचे हैं।
ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे रैना, भज्जी और श्रीशांत

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना, हरभजन सिंह और श्रीसंत चोटिल पंत से मिलने पहुंचे हैं। इस मुलाकात की तस्वीर खुद सुरेश रैना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। फोटो में पंत पहले से काफी ज्यादा बेहतर लग रहे हैं। रैना ने पंत के साथ तस्वीर साझा करते हुए कहा, 'भाईचारा ही सब कुछ है। परिवार वहां है जहां हमारा दिल होता है... कामना करते हैं कि अपने भाई ऋषभ पंत जल्दी और अच्छे से रिकवर हो जाएं। भरोसा रख भाई हम सब तेरे साथ हैं। तुम फीनिक्स (पक्षी) की तरह उचा उड़ोगे।'
गुरु रंधावा और युवराज सिंह ने भी बढ़ाया मनोबल

सुरेश रैना, हरभजन सिंह और श्रीसंत के अलावा हाला ही में पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा और युवराज सिंह ने भी ऋषभ पंत से मुलाकात की थी। उन्होंने भी युवा खिलाड़ी के जल्दी ठीक होने की कामना की है। पंत ने अपने दम पर भारत को कई मुकाबले जिताए हैं। खासकर टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ का बल्ला जमकर बोला है। उम्मीद है कि पंत जल्दी मैदान पर एक बार फिर चौके-छक्के लगाते हुए नजर आएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.