अमेरिकी विदेश विभाग अपने बजट में 50% तक की कटौती करेगा, संयुक्त राष्ट्र और NATO की फंडिंग पर होगा असर

Updated on 16-04-2025 01:34 PM

अमेरिकी विदेश विभाग अपने बजट में 50% तक की कटौती करने की योजना बना रहा है। इसके तहत दुनियाभर के कई प्रोग्राम और एम्बेसीज को बंद किया जा सकता है। एक इंटरनल मेमो के मुताबिक सीनियर अधिकारी इन प्रस्तावों पर चर्चा कर रहे हैं।

इसके तहत संयुक्त राष्ट्र और NATO समेत कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों की फंडिंग खत्म कर दी जाएगी। इंटरनेशनल पीसकीपिंग के लिए वित्तीय सहायता बंद कर दी जाएगी। इसके अलावा फुलब्राइट प्रोग्राम जैसे एजुकेशनल और कल्चरल एक्सचेंज के लिए भी फंडिंग रोक दी जाएगी।

इस मेमो में कहा गया है कि अमेरिकी विदेश विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026 की शुरुआत से 28.4 अरब डॉलर का बजट मांगेंगे। ये 2025 के बजट से 26 अरब डॉलर कम है।

स्टेट डिपार्टमेंट प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने इस रिपोर्ट्स को लेकर कहा कि फिलहाल ऐसा कोई फाइनल प्लान या फाइनल बजट नहीं है। ये व्हाइट हाउस और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर है कि वे बजट प्लान पर काम करें और इसे कांग्रेस के पास जमा कराएं।

मालदीव ने देश में इजराइली टूरिस्ट्स की एंट्री पर बैन लगा दिया है। सरकार ने मंगलवार को घोषणा करते हुए बताया कि यह फैसला फिलीस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए लिया गया है।

मालदीव की संसद ने इसके लिए विधेयक को पास कर दिया है। इसे राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक यह बैन तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान जारी कर इजराइल पर अत्याचार और नरसंहार का आरोप भी लगाया। हालांकि, इजराइल ने आरोपों को खारिज कर दिया है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस साल फरवरी में 2.14 लाख विदेशी पर्यटकों ने मालदीव का दौरा किया था। इनमें सिर्फ 59 इजराइली थे। पिछले साल करीब 11 इजराइली पर्यटक मालदीव के दौरे पर गए थे, जो कुल पर्यटकों का 0.6% था।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पद से हटने के बाद मंगलवार को अपना पहला भाषण दिया। इस दौरान बाइडेन ने आरोप लगाया कि ट्रम्प ने लाखों अमेरिकी लोगों की सोशल सिक्योरिटी खत्म कर दी है। बाइडेन ने कहा कि ट्रम्प ने सामाजिक सुरक्षा पर कुल्हाड़ी चलाई है।

उन्होंने कहा कि नए प्रशासन ने 100 दिनों से भी कम समय में कहीं ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। बाइडेन ने इसे विनाशकारी और चौंकाने वाला बताया।

जो बाइडेन शिकागों में दिव्यांगों, वकीलों और एडवाइजर्स के एक राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे ते। इस दौरान उन्होंने करीब आधे घंटे तक भाषण दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.