रूस से Su-57 जेट खरीदे तो कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, अमेरिका की अल्जीरिया को धमकी, भारत की क्‍यों बढ़ेगी टेंशन?

Updated on 05-02-2026 12:43 PM
अल्जीयर्स: अल्जीरिया की रूस से Su-57 फाइटर जेट खरीदने से जुड़ी रिपोर्ट पर अमेरिका ने फिक्र और गुस्से का इजहार किया है। अमेरिका इस डील के लिए सबसे बड़े अफ्रीकी देश अल्जीरिया के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग के ब्यूरो ऑफ ईस्टर्न अफेयर्स के हेड रॉबर्ट पैलाडिनो ने कहा है कि सुखोई-57 खरीदने के लिए अल्जीरिया पर CAATSA के तहत प्रतिबंध लग सकते हैं। सीनेट कमेटी के सामने सुनवाई के दौरान पैलाडिनो ने यह जानकारी दी है। Su-57 रूस का अत्याधुनिक जेट है, जिस पर भारत समेत कई देशों की नजर है लेकिन अमेरिका ने साफ किया है कि इसकी डील करने वाले देशों पर वह सख्त रुख दिखाएगा। ऐसे में भारत को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।

पैलाडिनो ने कहा, 'अल्जीरिया के रूस से सैन्य उपकरण खरीदने की रिपोर्ट अमेरिकी प्रशासन के लिए चिंता का विषय हैं। अल्जीरियाई सरकार के साथ हम कई मुद्दों पर मिलकर काम कर रहे हैं लेकिन कुछ विषयों पर हमारे गंभीर मतभेद हैं। हथियारों का सौदा भी मतभेद का विषय है। फिलहाल अमेरिका बातचीत का रास्ता अपनाए हुए है लेकिन जरूरत पड़ने पर हम CAATSA (काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सैंक्शन्स एक्ट) लागू करके ऐसे सौदों को रोक सकते हैं।'

अल्जीरिया ने बीते साल की है डील

अल्जीरिया ने बीते साल रूस से उसके लेटेस्ट फाइटर जेट Su-57 खरीदने की पुष्टि की थी। वह रूस के लिए इस विमान का पहला विदेशी ग्राहक बना है। रूस की अल्जीरिया को एडवांस्ड फाइटर जेट सप्लाई करने की योजना है। डिलीवरी इस साल के आखिर में होनी है। फिलहाल अल्जीरियाई पायलट रूस में ट्रेनिंग ले रहे हैं।Su-57 जेट को रूस के सुखोई डिजाइन ब्यूरो ने डेवलप किया है। इस विमान ने 2010 में अपनी पहली उड़ान भरी और इसका पहला बैच 2020 में रूसी सेना में शामिल हुआ। रूस का सुखोई Su-57 'फेलॉन' पांचवीं पीढ़ी का विमान है। इसने हालिया समय में अमेरिका, फ्रांस और चीन को वैश्विक बाजार में कड़ी चुनौती दी है।

भारत की भी Su-57 नजर

भारत के लिए लिए रूसी हथियार दशकों से भरोसेमंद रहे हैं। रूस के Su-57 की खरीद पर भारत मे विचार हो रहा है। भारत की वायुसेना को अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों की सख्त जरूरत है। इस जरूरत को पूरा करने के लिए जिन विकल्पों पर विचार हो रहा है, उनमें एक अहम नाम रूसी Su-57 जेट का है।

भारत की नजर में रूस का सुखोई Su-57 है लेकिन अमेरिका से रिश्ते सुधारने की कोशिश में लगी दिल्ली के लिए यह डील आसान नहीं होगी। अल्जीरिया के लिए अमेरिका ने जिस तरह का रुख दिखाया है। उसे देखते हुए इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि भारत अगर इस जेट को खरीदेगा तो अमेरिका नाराज होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.