यूजर ने कहा, आपके गाने सुनने तो अच्छा है जहर खा लूं, टोनी कक्कड़ ने दिया जवाब-आपका जीवन बहुमूल्य

Updated on 14-09-2021 05:30 PM
मुंबई । सिंगर टोनी कक्कड़ अपने गानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कुछ लोगों को उनका अंदाज पसंद आता है, तो कुछ ऐसे भी है, जो उन्हें उनके गानों को लेकर ट्रोल करते रहते हैं। हाल ही में नेहा कक्कड़ और यो यो हनी सिंह के साथ उनका नया गाना ‘कांटा लगा’ रिलीज हुआ है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों को तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। 
टोनी कक्कर को हाल ही में एक यूजर ने लिखा आपके गाने सुनने से अच्छा है जहर खा लूं’। यह  पढ़ने के बाद यूजर को उन्होंने अपने अंदाज में लाजवाब कर देने वाला जवाब दिया। दरअसल, टोनी कक्कड़ का नया गाना ‘कांटा लगा’ सुनने के बाद एक यूजर ने लिखा- सर, आपके गाने सुनने से अच्छा, मैं जहर खाकर मर जाऊं। जैसे ही टोनी की नजर इस ट्वीट पर गई तो उन्होंने इसका जवाब दिया। उन्होंने लिखा- आप मरो मत, कभी भी मत सुनो। आपकी लाइफ काफी कीमती है। 100 टोनी कक्कड़ आएंगे-जाएंगे। उम्मीद करता हूं कि आपको मेरी उम्र लग जाए। 
टोनी कक्कड़ ने एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा मैं कई सारे गाने बनाता हूं। इनमें लव सॉन्ग भी शामिल है, लेकिन आप लोग हमेशा डांस सांग के बारे में ही बात करते हैं। आप उन्हें ही बड़ा बनाते हैं। इसके लिए धन्यवाद लेकिन आप लोग समझिए, मैं क्या कहना चाह रहा हूं। अब सोशल मीडिया पर टोनी कक्कड़ का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। कोई उन्हें ऐसे गाने न बनाने के सलाह दे रहा है तो कोई कह रहा है कि वह जो कर रहे हैं वह बेस्ट है।
टोनी कक्कड़ को ‘साथ क्या निभाओगे’ गाने के लिए भी काफी मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिले थे। टोनी कहते हैं, मुझे ये चीजें बहुत मोटिवेट करती हैं, क्योंकि जब आप लाइफ में कोई चीज चुनते हैं तो जो चीजें अच्छी करती हैं। उनकी काफी लोग आलोचना करते हैं। हम नंबर्स देख रहे हैं जो हमारे लिए मैजिकल हैं। ये चीजें होनी बहुत जरूरी होती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.