इजरायल के साथ हमेशा चलता रहे युद्ध, फिलिस्‍तीन पर आता रहे तरस, हमास के आतंकी हमले का मकसद आया सामने

Updated on 09-11-2023 01:59 PM
गाजा पट्टी: सात अक्‍टूबर को हमास ने अचानक इजरायल पर हमला क्‍यों बोला, अब इसका खुलासा हो गया है। दक्षिणी इजरायल में हमले के बाद हमास ने जमकर तबाही मचाई थी। अब फिलिस्‍तीन स्थित इस संगठन के एक सीनियर लीडर ने इस हमले के पीछे की असली वजह को बताया है। कतर में आतंकी संगठन के नेता की मानें तो हमास दक्षिणी इजरायल की पूरी स्थिति को बदलना चाहता था ताकि इजरायली बॉर्डर पर स्‍थायी युद्ध की स्थिति बन जाए। अगर ऐसा होता है तो फिर दुनिया का ध्‍यान फिलिस्‍तीन के मसले पर जाएगा। हमास की तरफ से इजरायल पर जो हमला हुआ उसमें 1400 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 240 लोगों को बंधक बना लिया गया था।

हमले को बताया महान काम
संगठन के नेता खलील अल हया ने अमेरिकी अखबार न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स को एक इंटरव्‍यू दिया है। इस इंटरव्‍यू में हया ने कहा है, 'जो कुछ भी समीकरण बदल सकता है, वह एक महान कार्य है और इसमें कोई शक नहीं है। हमें यह पता था कि इस 'महान काम' की प्रतिक्रिया भी महान होगी। हमें लोगों को बताना था कि फिलिस्तीन का मकसद कभी खत्म नहीं होगा।' हमास के करीब तीन हजार आतंकियों ने इजरायल पर हमला बोला था। हमले में पीड़ितों में से कई ऐसे परिवार थे जिनकी उनके घरों में हत्या कर दी गई थी। आतंकियों ने 260 लोगों को एक आउटडोर म्‍यूजिक फेस्टिवल के दौरान मौत के घाट उतार दिया गया था।

इजरायल ने खाई कसम
इस हमले को इजरायल के इतिहास में सबसे घातक हमला करार दिया गया। इसके जवाब में इजरायल ने गाजा से हमास को खत्म करने की कसम खाई। साल 2007 से हमास गाजा पर शासन कर रहा है। हवा, जमीन और समुद्र से इस हमले को अंजाम दिया गया था। इसके बाद इजरायल ने 11000 से ज्‍यादा लक्ष्‍यों पर हमला किया और एक युद्ध की शुरुआत हो गई। अल-हया ने कहा, 'हम फिलिस्तीनी मुद्दे को फिर से दुनिया के सामने लाने में सफल रहे। अब इस क्षेत्र में कोई भी शांति का अनुभव नहीं कर रहा है। ' उसकी मानें तो हमले हमास के लिए बड़ी सफलता हैं।

कोई युद्धविराम नहीं होगा
दुनियाभर के नेता हमास के खिलाफ युद्धविराम के लिए इजरायल पर सहमत होने के लिए दबाव डाल रहे हैं। वहीं अल-हया और हमास के बाकी सदस्यों ने इस बात को खारिज कर दिया कि वे गाजा पर शासन करना चाहते हैं। शांति की भावना बहाल करना चाहते हैं। हमास का मकसद एक ऐसे युद्ध की शुरुआत है जो कभी न खत्‍म हो। हमास के मीडिया सलाहकार ताहेर अल-नूनू ने द टाइम्स को बताया,'मुझे उम्मीद है कि इजरायल के साथ युद्ध की स्थिति सभी सीमाओं पर स्थायी हो जाएगी और अरब दुनिया हमारे साथ खड़ी होगी।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.