वजन इतना कि ढंग से दौड़ भी नहीं पा रहा खिलाड़ी, आखिर क्यों वेस्टइंडीज ने किया है टीम में शामिल?

Updated on 13-07-2023 03:41 PM
रोसेउ (डोमिनिका): वेस्टइंडीज की टीम भारत (WI vs IND) के खिलाफ डोमिनिका में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेल रही है। मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज की पारी सिर्फ 150 रनों पर सिमट गई। टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह फेल रही। भारतीय स्पिनर रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के सामने कोई भी बल्लेबाज लंबे समय तक नहीं टिक पाया। इस मैच में वेस्टइंडीज ने प्लेइंग इलेवन में रहकीम कॉर्नवाल (Rahkeem Cornwal) को भी शामिल किया। नवंबर 2021 के बाद उन्हें पहली बार खेलने का मौका मिला है।


140 किलो से भी ज्यादा वजन

रहकीम कॉर्नवाल टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले दुनिया के सबसे वजनी खिलाड़ी हैं। 2019 में उन्होंने भारत के खिलाफ ही डेब्यू किया था। उस समय वह 140 किलो के थे। अभी बताया जाता है कि वह 143 से 145 किलो से बीच हैं। इसके बाद भी वेस्टइंडीज ने उनकी वापसी करवाई। कॉर्नवाल को सबसे अनफिट क्रिकेटर भी कहा जाता है। उनके पास ताकत तो है लेकिन भागने में काफी परेशानी होती है।

क्रिकेट फुर्ती का खेल है। यहां ऐसे खिलाड़ी की जरूरत होती है जो फिट हो। थोड़ा भी वजह ज्यादा होने पर खिलाड़ी जूझने लगते हैं। यहां को रहकीम कॉर्नवाल का वजन कहीं ज्यादा है। कॉर्नवाल के साथ क्रीज पर होते किसी भी बल्लेबाज के लिए तेजी से रन चुराना असंभव है। उनके लिए फील्डिंग में डाइव मारना भी लगभग नामुमकिन है। इसके बाद भी वेस्टइंडीज ने उन्हें टीम में क्यों शामिल किया। यही सबसे बड़ा सवाल है।

गेंदबाजी में भी नहीं छोड़ पाए छाप

बल्लेबाजी में रहकीम कॉर्नवाल ने 19 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान साफ दिख रहा था कि वह तेजी से नहीं भाग पा रहे हैं। उन्हें गेंदबाजी में भी कुछ कमाल नहीं किया। 4 ओवर की गेंदबाजी में भारतीय बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ 17 रन बनाए। उनकी गेंदबाजी में भी कुछ ऐसा खास नहीं दिखता जिसकी वजह से बल्लेबाजों को परेशानी हो। फिर ऐसा क्या मजबूरी है कि वेस्टइंडीज कॉर्नवाल को टीम में वापस लेकर आई?

140 किलो से भी ज्यादा वजन

रहकीम कॉर्नवाल टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले दुनिया के सबसे वजनी खिलाड़ी हैं। 2019 में उन्होंने भारत के खिलाफ ही डेब्यू किया था। उस समय वह 140 किलो के थे। अभी बताया जाता है कि वह 143 से 145 किलो से बीच हैं। इसके बाद भी वेस्टइंडीज ने उनकी वापसी करवाई। कॉर्नवाल को सबसे अनफिट क्रिकेटर भी कहा जाता है। उनके पास ताकत तो है लेकिन भागने में काफी परेशानी होती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.