कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने पर फ्लाइट से सफर कर रही महिला ने खुद को बाथरूम में बंद किया

Updated on 01-01-2022 08:36 PM

न्यूयार्क कोविड संक्रमण कई देशों में सिर उठा रहा है। कुछ देशों में तो इसके रोजाना हजारों मामले सामने रहे हैं। वहीं, अमेरिका में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर सब हैरान रह गए। फ्लाइट से सफर कर रही अमेरिका की एक महिला ने खुद को घंटों तक बाथरूम में बंद कर लिया। दरअसल, फ्लाइट से सफर के दौरान महिला की कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आई थी जिसके बाद महिला ने पांच घंटों तक खुद को बाथरूम में आइसोलेट कर लिया।

रिपोर्ट के अनुसार यह महिला शिकागो से आइसलैंड जा रही थी। महिला का नाम मारिसा फोटिओ है और वे पेशे से टीचर है। मारिसा ने बताया कि 19 दिसंबर को यात्रा के दौरान उन्हें गले में दर्द उठा था जिसके बाद उन्होंने अपना कोविड टेस्ट कराया। कोविड की रिपोर्ट पाजिटिव थी। मारिसा अपनी रिपोर्ट देखकर घबरा गई और खुद को बाथरूम में बंद कर लिया।

यात्रा करने से पहले मारिसा ने दो आरटीपीसीआर टेस्ट और पांच रैपिड टेस्ट कराए थे, सबकी रिपोर्ट निगेटिव थी। हालांकि, यात्रा शुरू होने के कुछ समय बाद उन्हें गले में तकलीफ हुई। मारिसा ने फ्लाइट के स्टाफ को इसकी जानकारी दी। उड़ती फ्लाइट में ही मारिसा का कोविड टेस्ट कराया गया, लेकिन उनकी रिपोर्ट पाजिटिव गई। मारिसा ने बाकि लोगों की जिंदगी को खतरे में ना डालने की सोची और बाथरूम में खुद को बंद कर आइसोलेट किया।

मारिसा फोटियो बूस्टर डोज भी ले चुकी हैं। वह लगातार कोरोना जांच करवाती रहती हैं क्योंकि वह अशिक्षित आबादी के साथ काम करती हैं। अटलांटिक महासागर के ऊपर हवाई जहाज के बाथरूम में बैठी मारिसा अपनी रिपोर्ट देखकर घबरा गई थी।

मारिसा ने बताया कि फ्लाइट की सभी सीटें भरी होने के कारण उनके अलग बैठने की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। इसलिए उन्होंने बाथरूम में रहने का विकल्प चुना, क्योंकि उड़ान के दौरान दूसरों के आसपास नहीं रहना चाहती थी। बाथरूम के दरवाजे के बाहर एक नोटिस बोर्ड भी लगा दिया गया। फ्लाइट की लैंडिंग के बाद मारिसा सबसे अंत में बाहर निकली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.