एलियन के संपर्क में आई महिला ने किया गर्भवती होने का दावा!

Updated on 08-04-2022 07:23 PM

वॉशिंगटन पृथ्वी से अलग ग्रह में जीवन की संभावनाओं के बीच एलियंस के अस्तित्व को लेकर रहस्य बरकरार है। जिसमें लगभग हर इंसान की दिलचस्पी है और वैज्ञानिक लगातार इन पर खोज कर रहे हैं। लेकिन तमाम दावों और कई कथित वीडियो के बाद भी प्रमाणिक सबूत के अभाव में एलियंस आज भी एक रहस्य बने हुए हैं। 'दूसरे ग्रह के प्राणी' और यूएफओ को लेकर आज तक कई हैरान कर देने वाले दावे किए जा चुके हैं। लेकिन एक महिला का दावा सुनने में अब तक का सबसे अजीबोगरीब केस मालूम पड़ता है।

महिला का कहना है कि एक एलियन से मिलने के बाद वह गर्भवती हो गई थी। एक रिपोर्ट में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने उन लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जिन्होंने 'पैरानॉर्मल एक्सपीरियंस' का दावा किया था। इनमें कुछ साधारण, कुछ बेहद अजीब और एक मामला 'रहस्यमय गर्भावस्था' का था। रिपोर्ट में उन प्रभावों की एक सूची शामिल की गई जो किसी एलियन या यूएफओ के करीब जाने पर देखे जा सकते हैं।

इसमें चोट लगने से लेकर अगवा करने तक और पांच मामले 'यौन संबंध' और 'मौत' के भी हैं। लिस्ट में शामिल अन्य अनुभवों में बुरे सपने, आवाज का चले जाना, आंख की चोट, सांस लेने में तकलीफ और वजन का कम होना है। रक्षा खुफिया एजेंसी (डीआईए) से प्राप्त एक दस्तावेज के हवाले से नतीजे प्रकाशित किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें सरकार की ओर से कमीशन की गई वैज्ञानिक रिपोर्ट और यूएफओ प्रोग्राम से संबंधित पेंटागन के पत्र शामिल थे। रिपोर्ट के अनुसार, 'बाहरी विमानों के संपर्क में आने से' कई लोग घायल हो गए। इसमें 42 मामलें मेडिकल फाइलों से हैं और 300 केस 'अप्रकाशित' हैं, जिसमें इंसान घायल हुए। नतीजों से जुड़े दस्तावेजों के सार्वजनिक होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसका मजाक उड़ाया। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, 'मेरे बड़े पेट का मतलब मैं मोटा नहीं हूं बल्कि रहस्यमय तरीके से गर्भवती हूं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.