दुनिया ने माना पूरा कश्मीर भारत का! यूएई के डिप्टी पीएम ने जारी किया नक्शा, पाकिस्तान को लगी मिर्ची

Updated on 16-09-2023 04:08 PM
इस्लामाबाद: यूएई के डिप्टी प्रधानमंत्री सैफ बिन जायद अल नाहयान ने भारत-मिडल ईस्ट-यूरोप आर्थिक गलियारे का एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो पर अब पाकिस्तान भड़क गया है। डिप्टी प्रधानमंत्री ने अपने वीडियो में इस गलियारे का एक नक्शा जारी किया था। इस नक्शे में भारत दिख रहा है। नक्शे में गिलगित बाल्टिस्तान और पीओके समेत पूरे जम्मू-कश्मीर को उन्होंने भारत का हिस्सा दिखाया था। वीडियो खास तौर से जो बाइडेन पर केंद्रित था, जिसमें वह यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद को शुक्रिया कह रहे थे। बाद में कॉरिडोर का एक नक्शा था।

इस पूरे कॉरिडोर के जरिए भारत ने पाकिस्तान को बायपास कर दिया है। जो पाकिस्तान को हजम नहीं हो पा रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा, 'पूरे जम्मू कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाने वाला कोई भी नक्शा कानूनी रूप से अस्थिर और तथ्यात्मक रूप से गलत है। हमें उम्मीद है कि हमारे अंतर्राष्ट्रीय साझेदार इस तथ्य पर उचित ध्यान देंगे।' उन्होंने कहा कि अतंरराष्ट्रीय स्तर पर जम्मू-कश्मीर की पूर्व रियासत एक विवादित क्षेत्र है।

पाकिस्तान को लगी मिर्ची

उन्होंने कहा कि इस मामले का हल कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं और यूएन के प्रस्तावों से करना है। उन्होंने कहा कि इस नक्शे में दिखाया गया गिलगित बाल्टिस्तान पाकिस्तान के नियंत्रण में है। भारत के प्रोजेक्ट को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'अभी यह सिर्फ अवधारणा है। इसलिए परियोजना के अमल में आने के बाद ही कोई टिप्पणी की जा सकेगी।' भारत और पाकिस्तान दोनों की जमीन जुड़ी हुई है। लंबे समय से भारत पाकिस्तान के जरिए एक रास्ता चाहता रहा है, लेकिन उसे यह कभी नहीं मिला।

क्या है कॉरिडोर

भारत में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान इंडिया-मिडल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर से जुड़ा MoU साइन किया गया था। इसके जरिए भारत के पश्चिमी तटों से जहाज सामान लेकर यूएई पहुंचेंगे। यहां से सामान सड़क और रेल मार्ग के जरिए सऊदी अरब, जॉर्डन होता हुआ इजरायल के हाइफा बंदरगाह पहुंचेगा। यहां से एक बार फिर कंटेनर को लाद कर भूमध्य - सागर के रास्ते यूरोप पहुंचाया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
 12 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2028 में एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि अमेरिकी कानून के तहत उनके…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बलूचिस्तान के लोगों ने कल यानि 11 अगस्त को धूम धाम से अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया है। बलूचों ने पाकिस्तान से आजादी का ऐलान कर दिया है और देश…
 12 August 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत इस महीने के आखिर में अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है…
 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
Advt.