दुनिया को मिली स्पिन की नई जादूगर... कौन है 17 साल की लड़की, जिसने बिना रन दिए झटके 7 विकेट

Updated on 26-04-2024 02:10 PM
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट पूरी तरह बल्लेबाजों का फॉर्मेट माना जाता है। आईपीएल को ही देख लीजिए, पारी में 200 रन बनाना आम बात हो गई है। गेंदबाजों के लिए इस फॉर्मेट में कुछ नहीं है। गेंदबाजों को विकेट भी तब मिलता है जब बल्लेबाज अटैक करते हैं। लेकिन इंडोनेशिया ने गेंदबाज ने वो कर दिया है, जो आजतक कोई नहीं कर सका था। 17 साल की गेंदबाज ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का बेस्ट स्पेल डाला है।

बिना रन दिए झटके 7 विकेट

इंडोनेशिया महिला टीम की गेंदबाज ने टी20 में अद्भुत कारनामा कर दिया है। 17 साल की रोहमालिया ने बिना कोई रन दिए 7 बल्लेबाजों को आउट किया। उनकी टीम का मुकाबला बाली में मंगोलिया के खिलाफ था। यह रोहमालिया का डेब्यू मैच ही था। इसमें उन्होंने 3.2 ओवर के स्पेल में बिना कोई रन दिए 7 विकेट लिए। बल्लेबाजी में भी उन्होंने 13 रनों का योगदान दिया।

कौन हैं रोहमालिया?

17 साल की रोहमालिया ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। रोहमालिया की ऐतिहासिक उपलब्धि की खबर विश्व स्तर पर गूंज रही है। इंडोनेशियाई क्रिकेट बिरादरी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है। विश्व पटल पर छाने वाली इस 17 वर्षीय क्रिकेटर को लेकर कहा जा रहा है कि वह भविष्य की बड़ी स्टार हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनकी तुलना ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी से कर रहे हैं। रोहमालिया ने इससे पहले एक और मैच खेला था। इसमें 3 ओवर में 9 रन दिए थे, जबकि विकेट नहीं ले सकी थी। रोचक बात यह है कि यह मैच भी उसी दिन खेला गया था।

क्रिकेट में अभी तक नहीं हुआ था ऐसा

रोहमालिया क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में 0 रन देकर 7 या उससे अधिक विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गई हैं। 2006 में जिम्बाब्वे के केथ डबेंग्वा ने वेस्टर्न्स के लिए फर्स्ट क्लास मैच में एक रन देकर 7 विकेट लिए थे। 1966 में साउथ अफ्रीका की महिला खिलाड़ी जनत बर्गर ने भी फर्स्ट क्लास मैच में यह कारनामा किया था। जिम्बाब्वे की इस्थर बोफामा भी घरेलू टी20 मैच में एक रन देकर 7 विकेट ले चुकी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
 31 July 2026
ग्लास्गो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए काफी अहम है। भाला फेंक का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। इसमें नीरज चोपड़ा के साथ रोहित यादव और यश…
 31 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू क्रिकेट के आगामी सीजन (2026-27) की दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम का ऐलान होते ही एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सेलेक्टर्स ने…
 31 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच के रूप में नियुक्त किया है। वह हेड कोच के रूप में…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
Advt.