डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को पचा गई दुनिया! ग्लोबल इकॉनमी पर क्या असर हुआ? जानिए IMF का जवाब
Updated on
22-10-2025 02:34 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत दुनिया के कई देशों पर जमकर टैरिफ लगाया है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का कहना है कि अमेरिका द्वारा लगाए गए हाई टैरिफ का ग्लोबल इकॉनमी पर अब तक उम्मीद से कम असर पड़ा है। लेकिन यह कहना जल्दबाजी होगी कि इसका आर्थिक विकास पर कोई असर नहीं हुआ है। आईएमएफ ने मंगलवार को अपनी ताजा वर्ल्ड इकनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में ग्लोबल ग्रोथ रेट के अनुमानों को थोड़ा बढ़ाया है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेरिकी टैरिफ में उम्मीद से कम बढ़ोतरी हुई है। आईएमएफ का कहना है कि हाल के व्यापारिक घोषणाओं और अमेरिका तथा उसके कुछ ट्रेडिंग पार्टनर्स के बीच हुए समझौतों के कारण ज्यादातर देशों के लिए औसत अमेरिकी टैरिफ दर अप्रैल के उच्च स्तर से घटकर 10% से 20% के बीच आ गई है। आईएमएफ का अनुमान है कि 2025 में ग्लोबल इकॉनमी 3.2% की दर से बढ़ेगी। यह जुलाई के अनुमान 3% से अधिक है लेकिन महामारी से पहले की औसत 3.7% की दर से काफी कम है।
अमेरिका की इकॉनमी
वहीं अमेरिकी अर्थव्यवस्था के इस साल 2% और 2026 में 2.1% की दर से बढ़ने की उम्मीद है जो जुलाई के अनुमानों से मामूली रूप से अधिक है। आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री पियरे-ओलिवियर गौरिनचास ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि अमेरिका ने विभिन्न देशों के साथ ट्रेड एग्रीमेंट किए और कई तरह की छूट दी हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर देशों ने अमेरिका के सामानों पर टैरिफ बढ़ाकर जवाबी कार्रवाई नहीं की। कंपनियों ने भी टैरिफ बढ़ने से पहले आयात बढ़ाकर और अपनी सप्लाई चेन को 'री-रूट' करके जल्दी से खुद को ढाला है।
लेकिन गौरिनचास ने यह चेतावनी दी है कि व्यापारिक तनाव अभी भी बढ़ रहा है। इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि व्यापारिक समझौते हमेशा बने रहेंगे। साथ ही, अमेरिकी आयातक अभी भी ऊंचे टैरिफ की लागत उपभोक्ताओं पर डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले अनुभवों से पता चलता है कि पूरी तस्वीर सामने आने में लंबा समय लग सकता है। हाल के दिनों में अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ गया है। ट्रंप ने चीन के रेयर अर्थ एलिमेंट्स के निर्यात नियंत्रण पर विवाद के चलते चीन पर 100% टैरिफ लगाने की धमकी दी है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…