प्रकृति के लिए विनाशकारी बना दुनिया का सबसे बड़ा 'दैत्याकार' मेंढक, सामने आने वाली हर चीज को बना लेता है निवाला!

Updated on 21-01-2023 06:07 PM
कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया में दुनिया का संभवतः सबसे बड़ा मेंढक खोजा गया है। पूर्वोत्तर ऑस्ट्रेलिया में रेजर्स ने जब इसे देखा तो वह चकित रह गए। इसका वजन 2.7 किग्रा है, जो अब तक का सबसे बड़ा मेंढक होने का रेकॉर्ड अपने नाम कर सकता है। क्वींसलैंड राज्य के पर्यावरण और विज्ञान विभाग ने सोशल मीडिया पर कहा, 'टॉडज़िला, 2.7 किग्रा का उभयचर है जो पिछले सप्ताह क्वींसलैंड के कॉनवे नेशनल पार्क में पाया गया था। जब पार्क के अधिकारी ट्रैक का काम कर रहे थे तब यह खोजा गया।' ट्वीट में आगे कहा गया, 'हम इसे देख कर चकित हैं।'
रेंजर काइली ग्रे ने कहा कि टीम ने इस विशालकाय मेंढक को तब खोजा जब उन्होंने एक सांप को ट्रैक से गुजरने के लिए गाड़ी रोकी। वह सांप को हटाने के लिए गाड़ी से उतरी थीं। ग्रे ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, 'मैं नीचे पहुंची और केन टॉड को पकड़ लिया। मुझे विश्वास नहीं हो सका कि यह कितना बड़ा और भारी है।' हमने इसके विशालकाय आकार के कारण इसे टॉडजिला नाम किया। उन्होंने आगे कहा कि हमारे लिए ये जरूरी था कि इस मेंढक को जंगल से हटाएं।

क्या रहा है वर्ल्ड रेकॉर्ड


ग्रे ने कहा, 'इस आकार का मेंढक कुछ भी खा सकता है, जो पर्यावरण के लिए नुकसानदेह होगा। यह बाकी कीड़े मकौड़ों को खत्म कर सकता है।' ये मेंढक एक मादा है, जो आम तौर पर नर की तुलना में अत्यधिक बड़े होते हैं। इस मेंढक को रेंजर्स अपने साथ बेस पर ले गए, जहां उसका वजन किया गया। इसका वजन 2.7 किग्रा है। रेंजर्स का मानना है कि टॉडजिला एक नया रेकॉर्ड बना सकता है। वर्तमान में सबसे बड़े मेंढक की बात करें तो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्वीडन का प्रिंसेन नाम का एक पालतू है। 1991 में सबसे बड़े मेंढक का रिकॉर्ड इसके नाम था। इसका वजन 2.65 किग्रा था।


ऑस्ट्रेलिया में लाए गए थे मेंढक

विभाग की ओर से कहा गया है कि टॉडजिला पर्यावरण को बर्बाद करते हैं। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को इसे क्वींसलैंड के एक म्यूजियम में आगे के विश्लेषण के लिए भेजा गया है। इस प्रजाति के मेंढक दक्षिणी अमेरिका में पाए जाते हैं, जिन्हें 1935 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया लाया गया था। इन्हें गन्ने के कीड़ों को खाने के लिए लाया गया था, लेकिन अब यह मुसीबत बन गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.