समुद्र के किनारे रेत पर बनाई दुनिया की सबसे बड़ी तस्वीर, यूएई के वीरान रेगिस्तानों को सजा रहा यह कलाकार

Updated on 18-01-2023 06:23 PM
दुबई : समुद्र का रेतीला किनारा किसी के लिए छुट्टी मनाने और मौज-मस्ती करने की एक जगह है तो किसी के लिए कैनवास। इसी किनारे की मदद से दुबई में फिलिपींस का एक कलाकार नथानिएल अलापाइड गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड धारक बन गया। उन्होंने दुबई के 72 किमी में फैले समुद्री तट और विशालकाय अरब रेगिस्तान को कैनवास के रूप में इस्तेमाल किया। हर सुबह मौसम, हवा और ज्वार की रिपोर्ट की जांच के बाद, सिर्फ एक साधारण गार्डन रेक का इस्तेमाल करते हुए अलापाइड समुद्र तटों और रेगिस्तानों में विशालकाय स्ट्रोक बनाते हैं।
वह बड़ी और जटिल डिजाइनें बनाते हैं, जो तेज हवा और लहरों से जल्द मिट जाती हैं। उन्होंने कहा, 'वास्तव में मैं रेक को अपना ब्रश समझता हूं।' उनकी औसत ड्रॉइंग करीब 20 मीटर वर्ग में फैली होती है। अलापाइड ने कहा कि कभी-कभी मुझे इन्हें बनाने में सिर्फ एक घंटा लगता और कभी-कभी मैं घंटों इन पर मेहनत किया करता। जब वह रेत पर कोई संदेश लिखते तो इसके अक्षर 100 मीटर से अधिक लंबे हो जाते। उन्होंने अपनी सैंड आर्ट की शुरुआत 2014 में की थी।

2015 में होटल ने ऑफर की फुलटाइम जॉब

पहली बार उन्होंने उम्म सुकीम बीच पर रेत में अपनी दिवंगत दादी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक पेड़ का चित्र बनाया था। इस ड्रॉइंग के आकार ने जुमेराह बीच होटल को काफी प्रभावित किया। साल 2015 में होटल ने उन्हें सैंड आर्टिस्ट के रूप पहली फुलटाइम जॉब ऑफर की। तब से वह करीब 1900 ड्रॉइंग के साथ संयुक्त अरब अमीरात की रेत को सजा चुके हैं। वह Burberry और Adidas जैसे ब्रांड के साथ भी काम कर चुके हैं।

रेत पर बनाई दुनिया की सबसे बड़ी तस्वीर

उन्होंने 'The UAE from above' सीरीज में नेशनल ज्योग्राफिक के लिए भी ड्रॉइंग बनाई थी। अलापाइड की कला का इस्तेमाल यूएई सरकार भी कर चुकी है। जनता को कोविड प्रतिबंधों के बारे में जागरुक करने के लिए उन्होंने रेत पर बड़ा-बड़ा '#STAY HOME' लिखा था जिसे आसमान से भी देखा जा सकता था। 2022 में उन्होंने रेत पर दुनिया की सबसे बड़ी तस्वीर बनाकर वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाया था। 23,000 वर्ग मीटर में फैली ड्रॉइंग को बनाने में 30 दिनों का समय लगा था। इसे बनाने के लिए चार रंगों वाली 12,000 टन रेत का इस्तेमाल किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.