दुनिया का सबसे बड़ा 310 किग्रा का नीलम श्रीलंका ने प्रदर्शनी में ऱखा

Updated on 17-12-2021 09:09 PM

कोलंबो। रत्नों में सबसे अधिक असरकारक कहलाने वाले सबसे बड़ा प्राकृतिक कोरन्डम नीलम को पहली बार श्रीलंका में प्रदर्शनी के लिए रखा गया है। इस नीलम का वजन 310 किलोग्राम बताया जा रहा है। यह नीलम तीन महीने पहले ही राजधानी कोलंबो से लगभग 85 किमी दूर स्थित रत्न नगरी के नाम से मशहूर रत्नापुरा के एक खदान से मिला था। इसे पिछले रविवार को खदान मालिक के घर पर प्रदर्शित किया गया।

 श्रीलंका की नेशनल जेम्स एंड ज्वेलरी अथॉरिटी ने इस मूल्यवान रत्न को प्रमाणित भी कर दिया है। इसे अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचने की योजना पर काम चल रहा है। नेशनल जेम एंड ज्वैलरी अथॉरिटी के चेयरमैन तिलक वीरसिंघे ने कहा कि रत्न के और भी परीक्षण किए जाने हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इसके अंदर और भी साफ पत्थर हो सकते हैं और पहले से ही एक या दो साफ पत्थर हैं जो बाहर से देखे जा सकते हैं।

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय रत्न संगठनों ने अभी तक इस कीमती पत्थर को प्रमाणित नहीं किया है। ऐसे में श्रीलंका के इस पत्थर को बेचने की कोशिश तब तक सफल नहीं हो सकती, जब तक इसे अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिल जाए। इस पत्थर की टेस्टिंग को लेकर श्रीलंकाई अथॉरिटी लगातार काम कर रही है। उनका दावा है कि जल्द ही इस पत्थर को अंतरराष्ट्रीय संगठन भी मान्यता दे देंगे।

रत्न विशेषज्ञ चमिला सुरंगा ने बताया कि इस रत्न की विशेषता यह है कि यह रत्न एल्युमिनियम ऑक्साइड, टाइटेनियम, आयरन और निकल से बना होता है। देश की वर्तमान आर्थिक स्थिति को देखते हुए इस रत्न को दुनिया के सामने पेश करने का निर्णय लिया गया है। इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सबसे अधिक कीमत पर बेचने की योजना पर काम चल रहा है। जुलाई में रत्नापुरा से दुनिया का सबसे बड़ा स्टार नीलम क्लस्टर भी मिला था। लगभग 510 किलोग्राम वजनी सेरेन्डिपिटी नीलम नाम का क्लस्टर पानी के कुएं की खुदाई के दौरान गलती से मिला था। श्रीलंकाई विशेषज्ञों का दावा है कि इस खदान में कई अन्य नीलम पत्थर भी गड़े हुए हैं। जिन्हें खोजने के लिए बड़े पैमाने पर काम चल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.