दुनिया के सबसे अनफिट खिलाड़ी ने वो कर दिखाया, जो पूरी वेस्टइंडीज टीम नहीं कर सकी

Updated on 15-07-2023 02:57 PM

रोसेउ (डोमिनिका): वेस्टइंडीज के ऑफ स्पिनर रहकीम कॉर्नवाल (Rahkeem Cornwall) टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले सबसे ज्यादा वजन के खिलाड़ी हैं। 2019 में जब उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया था तो 140 किलो के थे। बताया जा रहा है कि अभी वह 145 किलो के हो गए हैं। क्रिकेट के हिसाब से वह सबसे अनफिट खिलाड़ी हैं। इसके बाद भी कॉर्नवाल ने वो कर दिया, जो वेस्टइंडीज का कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया। उनकी वजह से विराट कोहली के विदेश में टेस्ट शतक लगाने का 1673 दिनों का इंतजार और लंबा हो गया।


9.2 घूमी गेंद और नहीं समझ पाए विराट

डोमिनिका टेस्ट के दूसरे दिन रहकीन कॉर्नवाल को सीने में इंफेक्शन हो गया। इसकी वजह से वह मैदान से बाहर चले गए। बाहर जाने से पहले कॉर्नवाल के खिलाफ यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा को रन बनाने में परेशानी हो रही थी। मैच के तीसरे दिन वह वापस लौटे। लेकिन बाहर रहने की वजह से पहले सेशन में गेंदबाजी नहीं कर पाए। गेंदबाजी का मौका मिलते ही कॉर्नवाल ने अपने दूसरे ही ओवर में विराट कोहली का शिकार कर दिया। उनकी ऑफ स्पिन गेंद 9.2 डिग्री घुमी और विराट को पवेलियन भेज दिया।


कोहली को कुछ नहीं आया समझ

रहकीन कॉर्नवाल की गेंद ऑफ स्टंप के बाहर गिरी। गिरने के बाद वह काफी तेजी से टर्न हुई और लेग स्टंप के बाहर जाने लगी। विराट कोहली अपना बल्ला नहीं रोक पाए और शॉर्ट खेल दिया। गेंद लेग स्लीप पर फील्डिंग कर रहे एलिक एथनाज ने बॉल को लपक लिया। आउट होने के बाद विराट कोहली को भरोसा ही नहीं हो रहा था। उनके रिएक्शन से साफ था कि गेंद इतना कैसे घूम गई। विराट ने 182 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली।


भारत को मिली आसान जीत

भारतीय टीम ने इस मुकाबले को एक पारी और 141 रनों से अपने नाम कर लिया। वेस्टइंडीज की पहली पारी 150 और दूसरी 130 रनों पर सिमट गई। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 421/5 के स्कोर पर घोषित की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.