दुनिया का सबसे दुर्लभ ब्लैक डायमंड बिकने को है तैयार

Updated on 18-01-2022 08:22 PM

दुबई। दुनिया के सबसे बड़े कटे हुए हीरे के रूप में गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड में शामिल एक दुर्लभ ब्लैक डायमंड को बिटकॉइड के माध्यम से खरीदा जा सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि नीलामी में इसे 4 -7 मिलियन डॉलर (29 से 51 करोड़ रुपए) के बीच बेचने की उम्मीद है।

क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल करके इसे खरीदा जा सकता है। 555.55 कैरेट के काले हीरे को एनिग्मा के नाम से जाना जाता है। इसे दुबई में सोथबी की दुबई गैलरी में बिक्री से पहले पहली बार सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखा गया।

  सोथबी के नीलामी घर के आभूषण विशेषज्ञ सोफी स्टीवंस के अनुसार दुर्लभ काले कार्बानाडो हीरे का निर्माण तब हुआ जब कोई उल्कापिंड या क्षुद्रग्रह 2.6 अरब साल पहले पृथ्वी से टकराया था। काटने के लिए सबसे कठिन पदार्थों में से एक 555.55 कैरेट के हीरे को इसके अनाम मालिक ने पिछले 20 सालों में कभी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं किया।

 यह अब तक के सबसे बड़े हीरे के रूप में फरवरी में नीलामी के लिए बाजार में आएगा। स्टीवंस ने इसका वर्णन करते हुए कहा कि यह बहुत अलग है। दुबई में प्रदर्शित होने के बाद, 3 फरवरी को होने वाली सात दिवसीय ऑनलाइन नीलामी से पहले, 'एनिग्मा' को लॉस एंजिल्स और लंदन ले जाया जाएगा।

सोथबी ने इस डायमंड को 'ब्रह्मांडीय आश्चर्य' कहा है। इसकी नीलामी के लिए क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार किया जाएगा, जो पहले भी कई कीमती पत्थरों के लिए कि जा चुकी है। पिछले साल हांगकांग में की 10138 डायमंड 12.3 मिलियन डॉलर में बिका था, जिसका भुगतान क्रिप्टोकरेंसी में किया गया था।

 नीलामी घर सोथबी ने एक बयान में कहा, एनिग्मा को कभी भी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित या बेचा नहीं गया है और 20 से अधिक वर्षों से एक ही संग्रह में रखा गया है। 2006 में, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स ने इसे दुनिया में सबसे बड़े कटे हुए हीरे के रूप में नामित किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.