स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान थियेटर आर्टिस्ट येवगेनी कुलेश की मौत

Updated on 12-10-2021 09:25 PM

मॉस्को मॉस्को में स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान प्रसिद्ध बोल्शोई थियेटर आर्टिस्ट येवगेनी कुलेश की मौत हो गई। मौत से ठीक पहले 38 साल के कुलेश स्टेज पर सीन की प्रस्तुति दे रहे थे। स्टेज में सीन बदलते समय येवगेनी कुलेश एक बड़े प्रॉप के नीचे दब गए,

जिससे उनकी मौत हो गई।दर्शकों को लगा कि शायद ये स्क्रिप्ट का हिस्सा था।यह घटना रूसी संगीतकार निकोलाई रिमस्की-कोर्साकोव द्वारा 19वीं शताब्दी के ओपेरा के प्रदर्शन में एक सेट परिवर्तन के दौरान हुई। हादसे के दौरान की कुछ क्लिप्स अब सामने आईं हैं। जिनमें स्टेज पर अचानक हलचल बढ़ती हुई नजर रही है। बदलने के लिए एक विशाल प्रॉप को उतारा जा रहा है, कुलेश इसी प्रॉप के नीचे दब जाते हैं।


ये देखकर साथी कलाकार चिल्लाने लगाते हैं और हादसे के बाद मंच का पर्दा गिरा दिया जाता हैं और दर्शकों को बताया गया कि प्रस्तुति रद्द हो गई है।इसके तुरंत बाद घायल येवगेनी कुलेश को देखने डॉक्टर मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

वायरल हो रहे वीडियो में लोगों को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। मॉस्को की जांच समिति ने कहा कि वह थियेटर अभिनेता की मौत की जांच कर रही है।जबकि बोल्शोई थिएटर के पूर्व एक्टर्स ने विश्व प्रसिद्ध स्थल पर काम करने की स्थिति की निंदा की है।उन्होंने सुरक्षा उपायों की अनदेखी का मुद्दा उठाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.