आईपीएल के बीच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के साथ चोरी, हुआ भारी नुकसान

Updated on 19-04-2023 08:51 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 में अगर अभी तक कोई टीम अपनी जीत का खाता खोलने में नाकाम रही है, तो वह दिल्ली कैपिटल्स। जी हां, दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन खेले गए 5 मुकाबलों में से एक भी जीत नहीं दर्ज की है। वह पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर हैं। टीम इस समय काफी मुश्किलों का सामना कर रही है। इसी बीच अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ एक और हादसा हो गया। दरअसल , डीसी के खेमे में बहुत बड़ी चोरी हुई है।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हुई चोरी

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार,16 बैट, पैड्स, जूते, थाई पैड्स और ग्लव्स की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के किट बैग में से गायब हैं। टीम बैंगलोर से फ्लाइट लेकर दिल्ली आ रही थी। जब खिलाड़ियों ने दिल्ली आकर अपने-अपने किटबैग चेक किए तो उनमें से यह सारा सामान गायब था।

रिपोर्ट के अनुसार यह भी बताया जा रहा है कि गायब हुए बल्लों में से तीन डेविड वॉर्नर, तीन फिल सॉल्ट, दो मिचेल मार्श और पांच यश धूल के थे। अन्य खिलाड़ियों के ग्लव्स, जूते आदि सामान क्रिकेट किट में से गायब था। बता दें कि विदेशी खिलाड़ियों के एक बैट की कीमत तकरीबन एक लाख रुपये थी। हालांकि इस सब के बावजूद मंगलवार को दिल्ली की टीम ने प्रेक्टिस की थी।

गौरतलब है कि कुछ खिलाड़ियों ने अपनी बैट की कंपनियों से बात की है और अगले मैच से पहले कुछ बैट भिजवाने के लिए कहा है। वहीं कैपिटल्स ने इस पूरे मामले की कंप्लेंट भी फाइल कर दी है और अब इस केस की जांच-पड़ताल की जा रही है। वहीं एक सूत्र ने बताया, 'वे सभी चौंक गए जब उन्होंने सुना कि सभी के किट बैग से कुछ न कुछ गायब है। यह पहली बार है जब इस तरह की घटना हुई है और मामले को जल्द ही लोजिस्टिक्स डिपार्टमेंट, पुलिस और बाद में एयरपोर्ट पर उठाया गया। जांच जारी है।' बहरहाल, दिल्ली कैपिटल्स अपना अगला मैच आईपीएल में गुरुवार 20 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली में खेलने वाली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.