फिर डरा रही कोरोना की रफ्तार एक दिन में आए 42 हजार पार नए केस

Updated on 05-09-2021 06:40 PM
नई दिल्ली।  भारत में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। बीते एक दिन में देश के अंदर कोरोना के 42 हजार 766 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले दिन की तुलना में भी थोड़े ज्यादा हैं। देश में एक बार फिर से कोरोना के इलाजरत मरीजों का आंकड़ा 4 लाख को पार कर गया है और अब कुल संक्रमितों के 1.24 फीसदी एक्टिव केस देश में मौजूद हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिलहाल भारत में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 4 लाख 10 हजार 48 तक पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से ठीक होने वालों की दर भी 97.42 फीसदी पर है। देश में बीते एक दिन के अंदर कोरोना के 38 हजार 91 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वाले कुल मरीजों का आंकड़ा 3 करोड़ 21 लाख 38 हजार 92 तक पहुंच गया है। हालांकि, नए मामलों में अभी भी केरल सबसे बड़ा हिस्सेदार बना हुआ है। यहां पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 29 हजार 682 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसी अवधि में राज्य में कोरोना से 142 मरीजों ने भी दम तोड़ दिया। तेजी से बढ़ते मामलों के बीच राहत भरी बात यह है कि साप्ताहिक संक्रमण दर बीते 72 दिनों से 3 फीसदी से नीचे ही बना हुआ है। वहीं, दैनिक संक्रमण दर 2.45 फीसदी दर्ज किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
 25 April 2026
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार…
 25 April 2026
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
 25 April 2026
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
 25 April 2026
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
 25 April 2026
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
 24 April 2026
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
 24 April 2026
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…
 24 April 2026
बड़वानी: आम आदमी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति ने अपने पिता के माथे पर गोली मार थी। परिवार में जमीन और रुपयों के विवाद में उसने अपने…
Advt.