गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है कई खतरनाक ऐप्स

Updated on 13-09-2021 05:12 PM
नई दिल्ली ।  आपकी जानकारी के ‎लिए यह बताना जरुरी है ‎कि गूगल प्ले स्टोर पर ऐसे कई ऐप्स लिस्टेड हैं जो आपके मोबाइल की सुरक्षा को खतरे में डाल सकते हैं। हालांकि गूगल अपने ऐप स्टोर की जांच करता है और समय-समय कार्यवाही भी की जाती है। हालांकि, प्लेटफॉर्म पर दुर्भावनापूर्ण ऐसे तमाम ऐप्स मौजूद हैं जो आपके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।
गूगल द्वारा प्ले स्टोर पर मौजूद कुछ खतरनाक ऐप्स को हाल ही में बैन कर दिया गया था। इन ऐप्स का इस्तेमाल हैकर्स निजी फायदे के लिए यूजर्स को फंसाने और उनकी पर्सनल डिटेल्स चुराने के लिए कर रहे थे। अगर आपके फोन में भी ऐसे ऐप्स मौजूद हैं तो इन्हें बिना देर किए डिलीट कर दीजिए। डिजिटल सुरक्षा कंपनी अवास्ट  ने हाल ही में प्लेटफॉर्म पर 19,000 से अधिक ऐप में एक महत्वपूर्ण गलत कॉन्फिगरेशन के साथ खामियां पाई थीं जो संभावित रूप से यूज़र्स की व्यक्तिगत जानकारी को लीक कर सकती हैं। अवास्ट ने कहा कि उसने 19,300 से ज़्यादा एंड्रॉयड ऐप  को फायरबेस डेटाबेस के गलत कॉन्फ़िगरेशन के कारण यूज़र्स के डेटा को जनता के सामने उजागर किया। फायरबेस एक उपकरण है जिसका इस्तेमाल एंड्रॉयड डेवलपर्स यूज़र्स डेटा को स्टोर करने के लिए कर सकते हैं।गूगल ने कुछ बातों का ध्यान रखने की बात कही हैं जैसे गूगल प्ले स्टोर से ऐप्स को वेरिफाई किए बिना डाउनलोड न करें। 
ऐप्स पर दिए गए डिटेल्स को ध्यान से पढ़ें। असुरक्षित ऐप्स में एक या दो स्पेलिंग की गलतियां हो सकती हैं।  उन ऐप्स पर भरोसा न करें जो आपको कुछ भी या बहुत कम भुगतान करने के लिए कहे बिना ऑफर या अवार्ड ऑफर करें। ऐप डाउनलोड करने से पहले यूज़र्स का ज़रूर रिव्यू पढ़ें। अपने मोबाइल फोन में अच्छी और विश्वसनीय एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करें। बता दें ‎कि अभी तक यूजर्स गूगल प्ले स्टोर को एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ऐप्स डाउनलोड करने का सबसे सुरक्षित सोर्स मानता है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
 22 July 2026
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
Advt.