पने विदेशी मुद्रा भंडार में भारी कमी, सोने का भंडार भी घट गया!

Updated on 01-11-2025 12:58 PM
मुंबई: अपने विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में भारी कमी हुई है। बीते सप्ताह इसमें $6.93 billion की कमी हुई है। इसी सप्ताह अपने सोने के भंडार में भी $3.01 billion की कमी हुई है। आलोच्य सप्ताह के दौरान अपने फॉरेन करेंसी एसेट में भी $3.86 billion की कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले भारत के विदेशी मुद्रा भंडार मं $4.49 billion की बढ़ोतरी हुई थी।

कहां तक गिर गया भंडार

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 अक्टूबर 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $6.93 billion की भारी कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें $4.496 billion की बढ़ोतरी हुई थी। अब अपना भंडार घट कर $696.73 billion तक गिर गया है। गौरतलब है कि इससे पहले 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार $704.885 billion के रिकार्ड उच्चतम स्तर पर था।

FCA भंडार में हुई खूब कमी

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign Currency Asset) में कमी हुई है। 24 अक्टूबर 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने Foreign Currency Assets (FCAs) में $3.862 billion की कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें $1.692 billion की गिरावट हुई थी। अब अपना एफसीए भंडार घट कर $566.548 Billion रह गया है। उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व में भी भारी कमी

पिछले दिनों ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम में भारी कमी हुई है। इसका असर अपने स्वर्ण भंडार पर भी पड़ा है। रिजर्व बैंक के मुताबिक बीते 24 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने सोने के भंडार के वैल्यू में $3.01 billion की भारी कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें $6.181 billion की तगड़ी बढ़ोतरी हुई थी। इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार का वैल्यू घट कर USD 105.536 billion का रह गया है। उल्लेखनीय है कि इस समय आरबीआई के पास सोने का भंडार 880 टन के पार चला गया है। यह देश के कुल फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व का 14.7 फीसदी से कुछ ज्यादा बैठता है। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत घटने से अपना स्वर्ण भंडार का वैल्यू घटा हुआ दिख रहा है।

एसडीआर में मामूली कमी

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में मामूली कमी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में $58 million की कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें $38 million की बढ़ोतरी हुई थी। अब यह घट कर 18.664 बिलियन डॉलर का रह गया है। इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में 6 मिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है। अब यह बढ़ कर $4.608 Billion का हो गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 June 2026
नई दिल्ली: आपके घर में रखा सोना क्या देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी रुकावट बन रहा है? सीए नितिन कौशिक का मानना कुछ ऐसा ही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
 22 June 2026
नई दिल्‍ली: एनर्जी मार्केट में होर्मुज स्‍ट्रेट दोबारा सुर्खियों में है। स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। इसके बावजूद इस संकरे जलमार्ग से होने वाली आवाजाही…
 22 June 2026
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जल सुरक्षा को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को सीधी सैन्य कार्रवाई की…
 22 June 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के पास फंसे उर्वरक से लदे 16 मालवाहक जहाजों में से करीब 10 से 12 जहाज इस जलमार्ग को पार करने में सफल…
 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
Advt.