भारत-पाक टीमों में नहीं है कोई मुकाबला : कनेरिया

Updated on 08-10-2021 09:37 PM

लाहौर पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने कहा है कि भारत ओर पाकिस्तान टीम में कोई मुकाबला नहीं है। कनेरिया के अनुसार भारतीय टीम हर मामले में पाक से आगे है। कनेरिया ने पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक के इस दावे को गलत करार दिया है कि पाक टीम ज्यादा अच्छी है। इस पूर्व ऑलराउंडर ने कहा था कि पाकिस्तान की टीम भारत से ज्यादा प्रतिभाशाली है। कनेरिया हालांकि रज्जाक की इस बात से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि जहां तक प्रतिभा की बात है तो दोनों टीमों में कोई मुकाबला है ही नहींहै। साथ ही कहा कि हमें अपनी टी20 टीम बनाने के लिए ही संघर्ष करना पड़ा है।


कनेरिया के अनुसार बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के अलावा पाकिस्तान के पास मैच विजेता बल्लेबाज नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के हाथों हमारी टीम को करारी हार मिली थी। साथ ही कहा कि टीम में कई समस्याएं हैं जिनका हल तलाशा जाना चाहिए था। कनेरिया ने भारतीय टीम की ताकत और पाकिस्तान टीम की कमजोरियों को बताया है। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान की टीम की बल्लेबाजी में स्थिरता नहीं है। रज्जाक कहते हैं कि कोहली और रोहित को आउट करो तो इस भारतीय टीम को काबू किया जा सकता है। यह पूरी तरह गलत है। भारतीय टीम के पास सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या जैसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। वहीं दूसरी ओर पाक टीम को तैयार करने तक में परेशानियां सामने आईं। यहां तक की इंग्लैंड की दूसरी दर्जे की टीम ने भी हमें आसानी से हरा दिया।


कनेरिया ने साथ ही कहा, 'एक रज्जाक जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी से ऐसे बात की उम्मीद नहीं की जा सकती। भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ बेहद मजबूत नजर आती है। भारतीय टीम हर विभाग में शानदार प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा, 'रज्जाक भाई हार्दिक पंड्या ठीक वैसे ही बैटिंग करता है जैसी आप किया करते थे। आपको याद होगा कि ऑस्ट्रेलिया में पंड्या ने बल्लेबाजी के दम पर भारत को मैच जिताए थे। कनेरिया ने कहा कि भारत के पास जो नई प्रतिभाएं रही हैं पाक उनकी बराबरी कैसे करेगा। कनेरिया ने कहा कि भारत के पास जबरदस्त गेंदबाजी आक्रमण है। इसमें जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार जैसे तेज गेंदबाज हैं। इसके अलावा रविन्द्र जडेजा और आर अश्विन जैसे अनुभवी स्पिनर भी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.