UN में पेश पाकिस्तानी प्रस्ताव में कश्मीर का जिक्र नहीं:भारत बोला- इससे जुड़ी विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स भ्रामक

Updated on 20-12-2024 02:10 PM

पाकिस्तान की तरफ से कुछ दिन पहले यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली (UNGA) की थर्ड कमेटी में वार्षिक रिजॉल्यूशन पेश किया गया था। इस रिजॉल्यूशन को बिना वोटिंग के ही स्वीकार कर लिया गया था। इसके बाद कुछ विदेशी मीडिया खास कर पाकिस्तान मीडिया ने इसे कश्मीर से जोड़कर पेश किया था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर एक स्पष्टीकरण जारी किया है। ANI के मुताबिक विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस पाकिस्तानी रिजॉल्यूशन से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसमें जम्मू कश्मीर का भी कोई जिक्र नहीं है। विदेश मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने ANI से कहा- हमने UNGA में पाकिस्तानी रिजॉल्यूशन के बारे में भ्रामक विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स देखी है। यह पाकिस्तान की तरफ से थर्ड कमेटी को पेश किया जाने वाला एक वार्षिक प्रस्ताव है।

UNGA की थर्ड कमेटी को जानिए

बता दें कि UNGA की थर्ड कमेटी हर साल बच्चों की सुरक्षा, शरणार्थियों की समस्याएं और नस्लवाद जैसे सामाजिक, मानवीय और मानवाधिकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करती है। UNGA की बैठक सितंबर से दिसंबर तक चलती है, इस दौरान सभी देश अपने सोशल मुद्दे इस मंच पर रखते हैं।

यूनाइटेड नेशंस क्या है?

साल 1945 में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन की एक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। ये कॉन्फ्रेंस 25 अप्रैल से 26 जून तक चली और 50 देशों के प्रतिनिधियों ने इसमें हिस्सा लिया। इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य देशों के बीच शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देना था।

इस कॉन्फ्रेंस के आखिरी दिन एक चार्टर पर दस्तखत किए गए और 24 अक्टूबर 1945 से ये चार्टर लागू हो गया। यही संगठन आगे चलकर यूनाइटेड नेशंस (UN) नाम से जाना गया।

UN का हेडक्वार्टर न्यूयॉर्क में है। इसकी जनरल असेंबली में 193 सदस्य देश हैं। अलग-अलग देशों के स्वतंत्र होने और सोवियत संघ के टूटने के बाद से सदस्य बढ़ते रहे हैं। फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन, इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन, यूनेस्को, यूनिसेफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसी संस्थाएं यूएन से जुड़ी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.