हम पर जल्दीबाजी का कोई दबाव नहीं... इजरायल कर रहा गाजा में एक साल लंबे युद्ध की तैयारी

Updated on 11-11-2023 02:51 PM
गाजा पट्टी: गाजा पट्टी में हमले रोकने के लिए दुनिया के कई देश लगातार इजरायल पर दबाव बना रहे हैं। वहीं इजरायल इस जंग के लंबा खिंचने के अंदेशे को देखते हुए अपनी तैयारी कर रहा है। इजरायल मान रहा है कि अगले एक साल तक ये जंग चल सकती है और इसी लिहाज से वह अपनी सैन्य तैयारी कर रहा है। इजरायल मान रहा है कि गाजा को पूरी तरह से नियंत्रण में लेने और फिर यहां प्रशासन के लिए नई व्यवस्था करने में कम से कम एक साल उसे लग जाएगा।

टाइम्स ऑफ इजरायल ने चैनल 12 की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि आईडीएफ गाजा में एक साल तक लड़ाई चलने की उम्मीद कर रहा है। इस समय आईडीएफ उन क्षेत्रों में अपने जमीनी अभियानों का विस्तार करने के लिए तैयार है जहां आईडीएफ ने पहले कभी काम नहीं किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आईडीएफ पर जल्दीबाजी में कदम उठाने का कोई दबाव नहीं है। सेना कमांडरों को कहा जा रहा है कि धीरे और सुरक्षित रूप से काम करते हुए नतीजे लेकर आइए।

अलग-अलग मोर्चों पर चलेगी लड़ाई

आईडीएफ अगले एक साल तक विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग तरीकों से लड़ाई चलने की तैयारी कर रहा है। आईडीएफ को लगता है कि इस युद्ध के चौथे चरण तक पहुंचने के लिए एक साल का समय लगेगा। इसमें आखिरी चरण गाजा में एक नई सरकार का बनना होगा, जो हमास और ईरान के प्रभाव में ना हो।

इजरायल का युद्ध लक्ष्य हमास को पूरी तरह से खत्म करना है। उसने बीते एक महीने से ज्यादा समय से लगातार हमास के ठिकानों को निशाना बनाते हुए हमले किए हैं। इजरायली फोर्स का कहना है कि उसने हमास के ठिकानों को निशाना बनाकर 14,000 से अधिक हमले किए हैं। जिनमें हमास के वरिष्ठ कमांडरों सहित कई अहम लड़ाके मारे गए हैं। इजरायली सेना ने गाजा पट्टी को उत्तर और दक्षिण के बीच बांटने में भी सफलता हासिल कर ली है।

आईडीएफ के गाजा शहर में पहुंच जाने के बावजूद रक्षा विशेषज्ञ ये मान रहे हैं कि गाजा पर नियंत्रण कर लेने से इजरायल की सेना अभी बहुत दूर है। इजरायली सेना को खासतौर से अभी गाजा में फैली सुरंगों के जाल से पार पाना है। जिसे इस लड़ाई में इजरायल के लिए सबसे मुश्किल काम माना जा रहा है। इस लड़ाई के लंबा खिंचने की बात रक्षा विशेषज्ञ भी कह रहे हैं। अब नई रिपोर्ट में भी युद्ध के एक साल तक चलने की बात कही गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.