जनसुविधा के कार्याें के लिए राशि की कोई कमी नहीं : मंत्री डॉ. डहरिया

Updated on 28-10-2021 06:54 PM

रायपुर, नगरीय विकास एवं प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने आज रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत करीब 2 करोड़ 30 लाख 23 हजार रूपए की लागत के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्योें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने तिल्दा नेवरावासियों को इस मौके पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों में जनसामान्य को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। कोरोना काल के बावजूद भी राज्य के सभी क्षेत्रों में विकास एवं निर्माण के कार्य अनवरत रूप से जारी रहे हैं। आने वाले दिनों में विकास के कामों में और तेजी आएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य में विकास एवं निर्माण के लिए किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आएगी। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंत्री डॉ. डहरिया का नगर पालिका के पदाधिकारी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। 

मंत्री डॉ डहरिया ने तिल्दा-नेवरा में जिन विकास एवं निर्माण कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया, उनमें पौनी-पसारी योजना के तहत पसरा निर्माण, गौठान निर्माण, मंगल भवन, तालाब गहरीकरण सहित अन्य कार्य शामिल हैं। डॉ. डहरिया तिल्दा-नेवरा के तहसील साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और मुरा गांव का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और विकास कार्यों की जानकारी ली। 

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने तिल्दा-नेवरा नगर पालिका के वार्ड 6 में 20 लाख 96 हजार रूपए की लागत से बने पौनी पसारी चबूतरा का लोकार्पण किया। इसी तरह से वार्ड क्रमांक 22 में नरवा, गरवा, घुरूवा और बाड़ी योजना के अंतर्गत 18 लाख 92 हजार रूपए की लागत से बने गौठान का लोकार्पण भी किया। उन्होंने तिल्दा में एक करोड़ 28 लाख की लागत से बने डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन का लोकार्पण किया। डॉ. डहरिया ने वार्ड क्रमांक 20 में राज्य प्रवर्तित योजना के अंतर्गत 36 लाख रूपए की लागत से बने बननू बाई तालाब एवं तालाब गहरीकरण, सौंदर्यीकरण एवं पचरीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इसी तरह से नगरीय प्रशासन मंत्री ने पौनी पसारी भूमिपूजन 26 लाख 33 हजार रूपए की लागत से बनने वाले पौनी पसारी के निर्माण कार्याें का भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर नगर पालिका तिल्दा की अध्यक्ष गुरू लेमिक्षा डहरिया जी, खुशवंत साहेब, जनक राम, महेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.