हिंदुओं से ही भारत में है सेक्युलरिज्म, नहीं तो बन जाएगा पाकिस्तान: केंद्रीय मंत्री रेड्डी

Updated on 14-11-2021 08:08 PM

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री जीके रेड्डी ने कांग्रेस नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को आड़े हाथों लिया और उनके द्वारा लिखी गई किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या: नेशनहुड इन आवर टाइम्स' की निंदा की। केंद्रीय मंत्री ने कहाकि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता द्वारा दिया गया इस तरह का बयान सराहनीय नहीं है। भारत में जब तक हिंदुओं की मौजूदगी है, यहां समाजवाद है। जिस दिन वे अल्पसंख्यक बन जाएंगे उस दिन देश से पाकिस्तान और बांग्लादेश की तरह ही सेक्युलरिज्म खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहाकि आज देश में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई भाईचारे में जी रहे हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस धर्म के आधार पर शांति भंग करने की कोशिश करती है।

 जम्मू-कश्मीर को छोड़कर पिछले 7 साल में कहीं भी कोई सांप्रदायिक संकट, कर्फ्यू, बम विस्फोट, आतंकवादी घटनाएं नहीं हुई हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने भी कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद को उनकी किताब में हिंदू धर्म की तुलना आतंकी समूहों से करने के लिए फटकार लगाई। उन्होंने कहाकि यह वही शख्स हैं, जो पाकिस्तान गए थे और वहां की सैन्य अकादमी में ठहरकर भारत के हितों को नुकसान पहुंचाया था। खुर्शीद वही शख्स हैं जिन पर केंद्र की ओर से विकलांगों के लिए दिए गए पैसे के गबन का आरोप लगा था।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने कहाकि यह बहुत शर्म की बात है कि खुर्शीद ने पूरे धर्म को इस तरह से बदनाम किया है, जो सहनशीलता से परे है। उन्होंने कहाकि कांग्रेस क्या कर रही है? आप लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि हम इसे सहन कर लेंगे। आपको अपने दिमाग का थोड़ा इस्तेमाल करना चाहिए। अपनी किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या' को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि उन्होंने यह किताब हिंदू-मुस्लिम एकता को बढ़ावा देने के लिए लिखी थी। जो कोई भी राजनीति करना चाहेगा, करेगा और जो कोई किताब लिखना चाहेगा लिखेगा। मेरी पुस्तक हिंदू-मुस्लिम एकता को बढ़ावा देने और लोगों को यह समझाने के लिए है कि सुप्रीम कोर्ट का अयोध्या पर फैसला एक अच्छा फैसला था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.