'स्‍वदेस' के सेट पर हुई थी गड़बड़, हवा में था स्‍कूटर.. जमीन पर पड़े थे शाहरुख खान, दया शंकर ने सुनाया क‍िस्‍सा

Updated on 19-05-2025 01:45 PM
साल 2004 में आई 'स्‍वदेस' बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्‍मों में से है। आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म में उन्‍होंने मोहन भार्गव का किरदार निभाया था। इसके लिए शाहरुख को बेस्‍ट एक्‍टर का फिल्‍मफेयर अवॉर्ड भी मिला। फिल्‍म में किंग खान के साथ 'मेला राम' के रोल में दया शंकर पांडे भी थे। 'लगान' और 'गंगाजल' जैसी सुपरहिट फिल्‍मों में काम कर चुके दया शंकर पांडे ने अब 'स्‍वदेस' से जुड़ा एक मजेदार किस्‍सा सुनाया है। उन्‍होंने बताया कि कैसे एक सीन के दौरान शारुख खान उनके साथ स्‍कूटर से गिर पड़े थे। जब यह हुआ तो दया डर गए थे, लेकिन शाहरुख ने बड़ा दिल दिखाते हुए सारी गलती अपने सिर ले ली थी।

'फ्राइडे टॉकीज' से बातचीत में दया शंकर पांडे ने बताया, 'स्वदेस में एक सीन था, जिसमें मैं स्‍कूटर चला रहा था। शाहरुख खान पीछे बैठे थे। हालांकि, मुझे बाइक चलानी नहीं आती थी। पर मैंने कह दिया था कि मुझे यह आता है।'

'मैंने झूठ बोला कि हां, मैं चलाने जानता हूं'

दया शंकर बताते हैं, 'स्‍वदेस के सेट पर सीन की रिहर्सल शुरू हो गई थी। शाहरुख मुझे देख रहे थे। उन्होंने मुझे बुलाया और पूछा कि क्या आप बाइक चला सकते हैं? मैंने झूठ बोला, कहा कि हां, और इसके तुरंत बाद वह सवारी बनकर पीछे बैठ गए।'

दया शंकर पांडे बोले- बाइक हवा में थी, शाहरुख नीचे जमीन पर

'तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा' में इंस्‍पेक्‍टर चालू पांडे का रोल निभाने वाले दया कहते हैं, 'आप यकीन नहीं करेंगे। वह बाइक सच में हवा में उठी और शाहरुख को जमीन पर गिरा दिया। मैंने बाइक वहीं छोड़ दी थी। मैं डर से कांप रहा था। मुझे यकीन हो गया था कि यह मेरे करियर का अंत है।'

दया शंकर बोले- मैं डर से कांप रहा था

दया शंकर पांडे ने बताया कि शाहरुख पहले से ही पीठ के गंभीर दर्द से परेशान थे और सेट पर फिजियो भी मौजूद थे। जब यह सब हुआ तो दया डर से शाहरुख खान को घूर तो रहे थे, लेकिन खड़े होने में भी दहशत में उनकी मदद नहीं कर पा रहे थे।

शाहरुख उठे और आशुतोष से कहा- चलो शॉट लेते हैं

दया बताते हैं कि इसके बाद जो हुआ, वह वो कभी नहीं भूल सकते। एक्‍टर ने कहा, 'शाहरुख खुद ही उठकर खड़े हुए। वो मेरे पास आए और अपना हाथ मेरे कंधे पर रखा। उसने धीरे से कहा, मुझे पता था कि तुम बाइक चलाना नहीं जानते।' इसके बाद शाहरुख ने आशुतोष गोवारिकर की तरफ देखा और कहा, 'आशु, चलो शॉट लेते हैं।'

शाहरुख ने कहा- गलती मेरी है, मैंने बैलेंस बिगाड़ दिया

दया शंकर पांडे ने बताया, 'शाहरुख के ऐसा कहने पर आशुतोष ने मुझे घूर कर देखा, लेकिन तब शाहरुख ने उन्‍हें रोका और कहा, 'तुम क्या देख रहे हो? यह मेरी गलती थी। मैंने इसका बैलेंस बिगाड़ दिया।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.