शाकिब अल हसन के विकेट पर मचा बवाल

Updated on 06-11-2022 06:35 PM

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप-2 में होने वाला लीग मैच क्वार्टर फाइनल से कम नहीं है। जो भी टीम मैच जीतेगी वह सेमीफाइनल का टिकट कटा लेगी। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन के विकेट को लेकर विवाद छिड़ गया। शाकिब को शादाब खान की गेंद ऑनफील्ड अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट दिया, बांग्लादेशी कप्तान ने बिना देरी किए रिव्यू ले लिया। रिप्ले में भी साफ नहीं हो पाया कि गेंद पहले बैट से लगी थी या नहीं।

दरअसल शाकिब का बैट जिस समय जमीन से लगा उसी समय गेंद भी बैट के पास थी। अल्ट्रा एज में हलचल को थर्ड अंपायर ने माना कि गेंद बल्ले पर नहीं लगी, बल्कि बल्ला जमीन से लगा। इस पर जमकर विवाद छिड़ गया है। सोशल मीडिया इसको लेकर जमकर बहस हो रही है।

शाकिब अल हसन गोल्डन डक का शिकार हुए। बांग्लादेश का स्कोर एक समय 73 रन पर एक विकेट था, लेकिन शादाब खान ने एक ही ओवर में सौम्य सरकार और शाकिब अल हसन को आउट करके बांग्लादेश को बैकफुट पर ढकेल दिया। भारत ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में जगह बना चुका है और अब यह मैच जो भी टीम जीतेगी वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। ग्रुप-1 से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड सेमीफाइनल का टिकट कटा चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.