जयशंकर और ब्लिंकन की मुलाकात में भारत कनाडा तनाव का जिक्र तक नहीं, जस्टिन ट्रूडो को बड़ा झटका

Updated on 29-09-2023 12:59 PM
वाशिंगटन: खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्‍जर की हत्या पर भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक तनातनी जारी है। इसी तनाव के बीच गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तौर -तरीकों पर चर्चा की। लेकिन चर्चा में कनाडा के साथ जारी विवाद का जिक्र नहीं हुआ। जो रीडआउट जारी हुआ है उससे भी इसी बात का पता लगता है। यह घटनाक्रम कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के लिए परेशान करने वाला हो सकता है। उन्‍हें उम्‍मीद थी कि ब्लिंकन और जयशंकर के बीच निज्‍जर की हत्‍या का मामला उठेगा।
जयशंकर बोले, यहां आकर अच्‍छा लगा
अमेरिकी विदेश विभाग में मुलाकात से पहले ब्लिंकन के साथ मीडिया के सामने जयशंकर ने कहा, 'यहां आकर अच्छा लगा। .. जी20 सम्मेलन के लिए सभी तरह की सहयोग के लिए अमेरिका को धन्यवाद।' ब्लिंकन ने कहा कि जी20 और न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र समेत पिछले कुछ सप्ताह में विभिन्न मौकों पर उनकी अच्छी चर्चा रही है। उन्होंने कहा कि वह अपने भारतीय समकक्ष के साथ चर्चा को लेकर आशान्वित हैं। वैसे दोनों नेताओं ने मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। दोनों पक्षों के अधिकारी इस भेंटवार्ता के एजेंडा को लेकर चुप्पी साधे रहे लेकिन अमेरिका के दो दोस्तों के बीच हाल का कूटनीतिक संकट इस चर्चा में प्रमुखता से छाये रहने की संभावना थी।
अमेरिका का रटा-रटाया बयान
मुलाकात से पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, 'मैं इस बारे में कोई पूर्वानुमान नहीं व्यक्त करना चाहता कि ब्लिंकन मीटिंग में जयशंकर के साथ क्या बातचीत करेंगे। लेकिन जैसा कि हमने साफ किया है, हमने भारत से कनाडा की जांच में सहयोग करने को कहा है। हम उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित करना जारी रखेंगे। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बैठक की यह योजना कनाडा संकट से काफी पहले तैयार हो गई थी। अमेरिका इस साल की शुरुआत में ब्रिटिश कोलंबिया में सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा की जांच में भारत से सहयोग करने की अपील कर रहा है।

ट्रूडो के लिए झटका
जयशंकर और ब्लिंकन की मुलाकात कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के लिए बड़ा झटका है। मुलाकात से पहले उन्‍होंने गुरुवार को कहा था कि उन्हें यकीन है कि अमेरिका के विदेश मंत्री ब्लिंकन अपने भारतीय समकक्ष के साथ निज्‍जर की हत्या का मुद्दा उठाएंगे। 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हो गई थी। कनाडा ने भारत पर ब्रिटिश कोलंबिया में सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। भारत ने आरोपों को ‘निराधार' बताया है। भारत ने कहा है कि कनाडा आतंकवादियों के लिए पनाहगाह बन गया है। भारत ने पिछले हफ्ते कनाडाई लोगों के लिए नए वीजा निलंबित कर दिए थे। साथ ही कनाडा से देश में अपनी राजनयिक उपस्थिति कम करने के लिए कहा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.