'करिश्मा-करीना की ट्यूशन फीस देने के लिए भी नहीं थे पैसे'

Updated on 04-09-2021 11:55 PM
मुंबई ।  बालीवुड के एक नामी परिवार और एक्टर होने के बावजूद रणधीर कपूर के लिए अपनी बेटियों की परवरिश करना आसान नहीं था। एक थ्रोबैक इंटरव्यू में, उन्होंने अपनी कठिनाइयों के बारे में बात की थी और बताया था कि आज एक्टर्स के लिए पैसे कमाना कितना आसान है, लेकिन उन दिनों यह कितना मुश्किल था।
 वह कहते हैं- ‘मेरे पास मेरी बेटियों (करीना और करिश्मा) की ट्यूशन फीस देने, इलेक्ट्रिसिटी बिल भरने और अपनी बीवी के खर्चे उठाने के लिए पूरे पैसे नहीं थे।’वह आगे कहते हैं- ‘आज कल एक्टर्स कितना सारा पैसा कमाते हैं। हम पैसे कमाने के लिए सच में बहुत मेहनत करते थे। मेरी बेटियों की ट्यूशन फीस, मेरे बिजली के बिल, पत्नी बबीता के खर्चे, मेरी स्कॉच और दूसरे बिल भरने के लिए एक्टिंग से कमाए पैसे काफी नहीं होते थे।’ उन्होंने कहा था, ‘आज के स्टार काफी काम को लेकर चुनिंदा हो गए हैं। वह साल में सिर्फ एक फिल्म करते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे एंडोर्समेंट, इवेंट्स और अन्य तरीकों से भी कमाई करते हैं। हम साल में सिर्फ एक फिल्म नहीं कर सकते थे। अगर हम काम नहीं करते तो हमारे पास घर चलाने और अपने बिलों का भुगतान करने के लिए पैसे नहीं होते।’ 
बता दें ‎कि बॉलीवुड सेलिब्रिटी बहनें करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर एक दूसरे पर अपना प्यार बरसाने से कभी नहीं कतरातीं। दोनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक दूसरे को लेकर अपने प्यार का इजहार करती ही रहती हैं। कपूर सिस्टर्स की अपने माता-पिता, रणधीर कपूर और बबीता  के साथ भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है। जिसकी झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.