आईपीएल मेगा नीलामी से पहले राहुल , पंड्या और विलियमसन की फिटनेस को लेकर आशंकाएं लगीं

Updated on 12-02-2022 08:11 PM
बेंगलुरु । यहां आईपीएल के 15 वें सत्र के लिए आज से शुरु हो रही दो दिवसीय नीलामी से पहले ही तीन टीमों के कप्तानों की फिटनेस को लेकर आशंकाएं लगायी जाने लगी हैं। इस नीलामी में भारत सहित 15 देशों के कुल 590 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इस बार नीलामी में आठ की जगह दस टीमें उतर रही हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के रूप में दो नई टीमें आईपीएल से जुड़ी हैं। इस दौरान हर टीम को 90 करोड़ रुपए खिलाड़ियों को खरीदने के लिए दिये गये हैं। ऐसे में कुल 900 करोड़ रुपए से दस टीमें खिलाड़ियों को खरीदेंगी। 
नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय के दौरान ही चोटिल हो गये। वह चोट के कारण ही तीसरे मैच में भी नहीं उतरे। इसके अलावा वे टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।उनकी मांसपेशियों में भी खिंचाव है। दूसरी नई टीम गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या भी कमर की सर्जरी के बाद से ही पूरी तक फिट नहीं हुए है। पिछले साल टी20 में वह उतरे थे पर गेंदबाजी नहीं कर पाये थे। इसके साथ ही वह आईपीएल के पिछले सत्र में गेंदबाजी नहीं कर पाये थे। अब देखना है कि पंड्या की फिटनेस इस सीरीज में कैसी रहती है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (एसआएच) के कप्तान केन विलियमसन भी कोहनी की सर्जरी के बाद से ही रिहैब पर हैं हालांकि उन्होंने आईपीएल से पहले मार्च-अप्रैल में नीदरलैंड्स के खिलाफ होने वाली सीरीज तक भी फिट होने की उम्मीद जताई है। अब देखना है कि ये तीनों कप्तान मुकाबलों से पहले पफिट हो पाते हैं या नहीं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.