मार्च के मुकाबले में अप्रैल में पाकिस्तान में ज्यादा आंतकी हमले हुए

Updated on 05-05-2022 11:06 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान में इस साल मार्च की तुलना में अप्रैल में आतंकवादी हमलों की संख्या में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। संस्थान की ओर से जारी आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई है। पाकिस्तान संघर्ष एवं सुरक्षा अध्ययन संस्थान (पीआईसीएसएस) ने कहा कि अप्रैल में आतंकवादियों ने 34 हमले किए, जिसमें 34 सुरक्षाकर्मियों सहित कुल 55 लोगों की मौत हुई।

इन हमलों में मारे गए लोगों में 13 आम नागरिक जबकि आठ आतंकवादी भी शामिल हैं। इसके अलावा इन हमलों में कुल 25 लोग घायल हुए, जिसमें 11 सुरक्षाकर्मी और 14 आम नागरिक थे। पीआईसीएसएस के आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2022 में पाकिस्तान में कुल 26 आतंकवादी हमले हुए थे, जिनमें 115 लोगों की मौत हुई और 288 लोग घायल हुए।

ज्यादातर हमले तत्कालीन संघीय प्रशासित जनजातीय क्षेत्रों (एफएटीए) या कबायली क्षेत्र में हुए। इसके बाद मुख्य खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत रहे। पीआईसीएसएस के अनुसार, तत्कालीन एफएटीए में 16 आतंकवादी हमले दर्ज किए गए जिनमें 21 सुरक्षाकर्मी, सात आतंकवादी और तीन नागरिकों समेत 31 लोग मारे गए। इन हमलों में छह सुरक्षाकर्मी और चार नागरिक घायल हो गए।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादियों ने 10 हमले किए, जिसमें 12 सुरक्षाकर्मी और पांच नागरिक मारे गए। इन हमलों में तीन नागरिक और इतने ही सुरक्षाकर्मी घायल हुए। बलूचिस्तान में हुए चार आतंकवादी हमलों में एक सुरक्षा अधिकारी और एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक सुरक्षा अधिकारी और चार नागरिक घायल हुए है। सिंध में चार आतंकवादी हमले हुए, जिनमें चार नागरिक और एक आतंकवादी मारा गया।

कराची में हुए हमलों में, कराची विश्वविद्यालय में चीनी शिक्षकों को ले जा रही वैन पर हुआ आत्मघाती हमला भी शामिल है। पंजाब में अप्रैल में कोई आतंकवादी हमला नहीं हुआ। इस बीच, सुरक्षा बलों ने 22 बार आतकंवादियों के खिलाफ कार्रवाई की, जिनमें 11 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया, जबकि 27 आतंकवादी मारे गए। इसमें ज्यादातर गिरफ्तारियां पंजाब में हुईं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.