मेरे सीने और कमर को लेकर हुए थे सवाल: सुरवीन चावला

Updated on 17-12-2021 07:18 PM

मुबई   फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर बालीवुड एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने खुलासाकियाकि उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री  में कास्टिंग काउच फेस किया है। इसके बारे में उन्होंने एक शो में बताया है। दरअसल, सुरवीन अपना एक वेब शो 'डीकपल्डप्रमोट करने पहुंची थीं। इसमें वह आर माधवन के अपोजिट नजर आएंगी।

सुरवीन चावला ने बताया कि साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच बहुत होता है। जब वह टीवी से फिल्मों में अपना करियर बनाने का ट्राई कर रही थीं, तब उनके साथ यह सब हुआ था। सुरवीन का कहना है कि एक बार वह अपनी फिल्म के लिए मुंबई में एक मीटिंग के लिए गई थीं, तो उन्हें वहां कास्टिंग काउच फेस करना पड़ा था। और ऐसा होने के बाद उन्हें खुद पर डाउट होने लगा था क्योंकि उनके दिखने पर, उनके वजन पर, उनकी कमर और ब्रेस्ट के साइज पर उनसे सवाल किए गए थे। सुरवीन का मानना है कि किसी महिला को डिफाइन करने के लिए यह सही पैरामीटर नहीं हो सकते। उन्होंने बताया कि शुरुआती दिन उनके लिए मुश्किल भरे थे। लेकिन कुछ सालों से बहुत कुछ बदल गया है।

उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में अब चीजे बदल रही हैं, बॉडी शेमिंग, मेंटल हेल्थ और रिजेक्शन के बारे में लोग बात कर रहे हैं। सुरवीन चावला ने अपना एक्टिंग डेब्यू 2003 में टीवी के 'कहीं तो होगा' सीरियल से किया था। इसके बाद उन्हें 'कसौटी जिंदगी के', 'काजल' और '24' जैसे शो करने का मौका मिला। सुरवीन ने फिल्मों की तरफ भी रुख किया। 2008 में उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'परमेश पानवाला' में नजर आईं।

फिर उन्होंने 'हम तुम शबाना', 'अगली', 'हेट स्टोरी 2', 'पार्चड' और शॉर्ट फिल्म 'छूरी' में भी काम किया। सुरवीन ने कई पंजाबी फिल्में भी की हैं। नेटफ्लिक्स के 'सेक्रेड गेम्स' (2019) में भी बेहरीन काम किया, जो उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। मालूम होकि फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच की खबरें अक्सर सुनने को मिलती हैं। कइयों ने तो इस पर खुलकर बात भी की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.