‘आरआरआर’ फिल्म का बनेगा सिक्वल भी

Updated on 11-07-2022 08:51 PM

मुंबई एसएस राजामौली की फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। कहा जा रहा है मेकर्स इसआरआरआरफिल्म का सीक्वल भी बनाएंगे जिस पर काम शुरू हो चुका है। अंदरूनी सूत्रों से पता चला है कि फिल्म के एक सीक्वल का निर्माण किया जाएगा लेकिन इसके लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना होगा।क्योंकि आरआरआर के अगले भाग को साल 2024 में फिल्माया जाएगा।


फिल्म के सेकंड पार्ट में जूनियर एनटीआर और राम चरण अपनी-अपनी भूमिकाओं में वापस जाएंगे और इसे एसएस राजामौली द्वारा बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा।बाहुबलीफेम निर्देशक और हाल ही में राज्यसभा में मनोनीत हुए उनके पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद भीआरआरआरको एक फ्रैंचाइज़ी में विस्तारित करने में दिलचस्पी रखते हैं.राजामौली के पिता विजयेंद्र ने भी आरआरआर के सीक्वल बनाने के लिए एक सलाह दी है।रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फिल्म का प्री-प्रोडक्शन 2023 में शुरू होगा और 2024 में इसे फिल्माया जाएगा।अगर यह दावा सही साबित होता है तो प्रभास स्टाररबाहुबलीके बाद यह राजामौली की दूसरी फ्रेंचाइजी होगी।


फिलहाल राजामौली अपने एक बड़े प्रोजेक्ट में बिजी हैं जिसमें सरकारु वारी पाता फेम महेश बाबू लीड स्टार होंगे।इस फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत में शुरू होगी।दूसरी ओर, महेश बाबू जल्द ही निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथएसएसएमबी 28’ के लिए अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

इस प्रोजेक्ट को खत्म करने के बाद वे राजामौली की फिल्म को फिल्माएंगे.राम चरण और जूनियर एनटीआर कीआरआरआरस्वतंत्रता पूर्व भारत में क्रांतिकारियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीताराम राजू के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है।इसमें आलिया भट्ट, अजय देवगन, समुथिरकानी, श्रिया सरन, ओलिविया मॉरिस, एलिसन डूडी और रे स्टीवेन्सन ने भी अहम रोल प्ले किया है।फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 12 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है।बता दें कि आरआरआरने भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में दर्शकों का दिल जीत लिया है।


हाल ही में फिल्म ने हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज कीटॉप गन: मेवरिकऔर बैटमैनजैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुएआरआरआरने दूसरीबेस्ट फिल्मका अवॉर्ड जीता है।ये मूवी हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन मिडसीजन अवार्ड्स 2022 मेंआरआरआरउपविजेता बन गई है। बता दें कि जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टाररआरआरआर’ 2022 की सबसे फेमस फिल्मों से एक थी जो 25 मार्च को रिलीज हुई थी और अब भी इसका विदेशों में बोलबाला है।तमाम लोग इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर हर कोई इसकी दिल खोलकर तारीफ कर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.