चीफ सिलेक्टर की सैलरी में होगा 300% इंक्रीमेंट, अजीत अगरकर पर क्यों मेहरबान BCCI?

Updated on 05-07-2023 09:01 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अजीत अगरकर को सिलेक्शन कमिटी का चेयरमैन बनाने के लिए परंपरागत जोनल रूल को तोड़ा। 2007 टी-20 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे अगरकर सिलेक्शन कमिटी में शामिल सभी सदस्यों से इंटरनेशनल करियर के लिहाज से सीनियर हैं। रिपोर्ट की मानें तो वह इस पद को संभालने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन उन्हें मनाया गया। इसके पीछे 2 बड़ी वजहें थीं।

अजीज अगरकर को कोचिंग और कॉमेंट्री से मिल रही थी मोटी सैलरी
दरअसल, अगरकर नियमित रूप से कॉमेंटेटर और आईपीएल की दिल्ली कैपिटल्स टीम के कोच रहे। उन्हें सिलेक्शन कमिटी में आने पर सैलरी कम हो जाती, जबकि वह अन्य प्रोफेशनल कामों में भी फंसे हुए थे। एक कमेंटेटर और कोच के रूप में वह मुख्य चयनकर्ता की तुलना में काफी अधिक कमा सकते थे। सिलेक्टर का मौजूदा वार्षिक वेतन 1 करोड़ रुपये ही है। ऐसे में टीम इंडिया से जुड़ना एक मुश्किल और आर्थिक रूप से घाटा सहने वाला फैसला था।

अजीत अगरकर के लिए चीफ सिलेक्टर की सैलरी में होगा 300% इजाफा


क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो यह समझा जा रहा है कि मुंबईकर को चयन समिति के प्रमुख के रूप में पूर्व अनुभवों और बड़ा नाम होने की वजह से उपयुक्त माना गया। इसके अतिरिक्त बीसीसीआई एक युवा सिलेक्टर की तलाश कर रहा थी और अगरकर ने ट्वेंटी-20 क्रिकेट भी खेला है। ऐसे में वह पूरे मानदंड पर खरा उतर रहे थे। माना जा रहा है कि बीसीसीआई चेयरमैन पद के लिए फीस 1 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये प्रति वर्ष करने पर सहमत हो गया है।

अन्य सिलेक्टरों की सैलरी में भी हो सकता है बड़ा इजाफा
दूसरी ओर, वर्तमान में प्रति वर्ष 90 लाख रुपये कमाने वाले अन्य चार चयनकर्ताओं को भी वेतन वृद्धि मिलेगी या नहीं, यह अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है। नए अध्यक्ष की जिम्मेदारियां तुरंत शुरू होंगी, क्योंकि बुधवार को चयन समिति की बैठक बुलाई गई है। नए अध्यक्ष के अलावा शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, श्रीधरन शरथ और अंकोला शामिल कैरेबियन और अमेरिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी 20 श्रृंखला के लिए टीम का सिलेक्शन करना है। संभव है कि इसके साथ ही हार्दिक पंड्या को कप्तानी सौंपने जैसे कुछ कड़े फैसलों पर भी मुहर लगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.