एमएस धोनी के बैटिंग ऑर्डर में आज होगा बड़ा बदलाव, गुजरात के खिलाफ CSK का मास्टर प्लान!

Updated on 23-05-2023 08:56 PM
चेन्नई: आईपीएल 2023 का पहला क्वॉलिफायर चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले इस मैच में विनर टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा, जबकि हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए दूसरा क्वॉलिफायर जीतना होगा। ऐसे में दोनों ही टीमों की कोशिश होगी कि पहले क्वॉलिफायर में ही जीतकर फाइनल में एंट्री मार लें।

टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेन्नई ने 3 मैच खेल हैं और सभी में हार मिली है। हालांकि, यह पहला मौका है, जब ये दोनों टीमें प्लेऑफ में भिड़ रही हैं। ऐसे में धोनी बिना किसी रिस्क लिए चाहेंगे कि होम ग्राउंड पर मैच जीतकर आगे निकल जाएं। यही वजह है कि रणनीति में माहिर धोनी आज कुछ ऐसी चाल चलेंगे, जिसमें हार्दिक पंड्या हैरान हो सकते हैं। बड़े मैचों के खिलाड़ी माने जाने वाले धोनी की पूरी कोशिश होगी कि टीम अगर पहले बैटिंग करने आए तो विशाल स्कोर बनाए, वर्ना लक्ष्य का पीछा करे तो भी आसानी से जीते।

विपक्षी टीम में बड़े हिटर्स मौजूद हैं तो धोनी विस्फोट का जिम्मा खुद उठा सकते हैं। पूरे टूर्नाममेंट में डेथ ओवर्स तक अपनी बैटिंग टालने वाले माही आज अगर मौका मिला तो टॉप ऑर्डर में उतर सकते हैं। अक्सर उनकी ऐसी रणनीति होती भी है। वनडे वर्ल्ड कप 2011 को कौन भूल सकता है। अहम मौके पर चौका जड़ना धोनी की खूबी है। चेन्नई में धोनी एक बार फिर इस पैंतरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह उनका मास्टर स्ट्रोक साबित होगा।

धोनी ने पिछली 5 पारियों में इन नंबरों पर बैटिंग की
  • vs दिल्ली कैपिटल्स: 4 नंबर पर
  • vs कोलकाता नाइटराइडर्स: 8वें नंबर पर
  • vs दिल्ली कैपिटल्स: 8वें नंबर पर
  • vs मुंबई इंडियंस: छठे नंबर पर
  • vs पंजाब किंग्स: छठे नंबर पर

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग XI: रुतुराज गायकवाड़, डेवॉन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायुडू, शिवम दूबे, मोईन अली, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्ष्णा

गुजरात टाइटंस संभावित XI: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या (कप्तान), साईं सुदर्शन/विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, यश दयाल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.