टी20 विश्व कप में भारतीय टीम पर रहेगा ज्यादा दबाव : आजम

Updated on 04-09-2021 11:56 PM
लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने कहा है कि उनकी टीम आगागी टी20 विश्व कप क्रिकेट मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाफ जीत से शुरुआत करना चाहती है। टी20 विश्व कप में भारत और पाक का मुकाबला 24 अक्टूबर को होगा। अब तक के आंकड़ों को देखा जाये तो विश्व कप में कभी भी पाक नहीं जीती है पर आजम को उम्मीद है कि वह इस साल उनकी टीम उलटफेर करेगी। भारत और पाक दोनों ने ही एक-एक बार यह टूर्नामेंट जीता है।  भारतीय टीम साल 2007 के बाद से इसे कभी नहीं जीत पायी है। टूर्नामेंट के मुकाबले 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक यूएई और ओमान में खेले जाएंगे। कुल 16 टीमें इस टूर्नामेंट में उतर रही हैं।
पाक कप्तान के अनुसार उनकी टीम पहले मुकाबले में जब भारत से खेलेगी तो ज्यादा दबाव भारतीय टीम पर ही होगा। बाबर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि विश्व कप मैच में हमारी तुलना में भारतीय टीम ज्यादा दबाव में होगी। ऐसे में हम अपना अभियान भारत को हराकर शुरू करना चाहेंगे।’
दोनो ही टीमों ने एकदिवसीय विश्व कप 2019 के बाद से एक-दूसरे के खिलाफ कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला है। आजम ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के मैदान में खेलना उनके लिए घर पर खेलने जैसा ही होगा क्यों तटस्थ स्थल होने के कारण उन्हें अपने कई मैच यहां पर खेले हैं। उन्होंने कहा, ‘यह हमारे घरेलू मैदान की तरह ही है, जब हम संयुक्त अरब अमीरात के मैदानों पर खेलते हैं, तो हमें फायदा मिलता है और इसके साथ ही अपना सौ फीसदी देना चाहेंगे।’ बाबर ने यह भी कहा कि तीनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी करने का उन पर कोई दबाव नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.