जीएसटी पर नहीं रहेगा कोई कनफ्यूजन, सरकार ने कर दिया दूध का दूध, पानी का पानी

Updated on 22-09-2025 03:53 PM
नई दिल्लीजीएसटी स्ट्रक्चर में 8 साल में सबसे बड़ा बदलाव किया गया है। जीएसटी के नए रेट आज से लागू हो गए हैं। जीएसटी काउंसिल ने करीब 400 आइटम्स पर टैक्स में कटौती को मंजूरी दी थी। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने जीएसटी कानून, 2017 में बदलाव के बारे में कुछ दिन पहले एक गजट नोटिफिकेशन जारी किया था। इस रिवाइज्ड स्ट्रक्चर में वस्तुओं को सात अलग-अलग शेड्यूल में बांटा गया है। अब चीजों और सेवाओं पर टैक्स लगाने का तरीका आसान हो जाएगा।

सरकार का कहना है कि यह बदलाव GST काउंसिल की सलाह पर किया गया है। 3 सितंबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए थे। पहले जीएसटी की दरें चार तरह की थीं: 5%, 12%, 18% और 28%। अब 12% और 28% स्लैब को खत्म कर दिया गया है। अधिकांश जरूरी चीजों पर 5% टैक्स लगेगा। सरकार का कहना है कि नई व्यवस्था से ग्राहकों के साथ-साथ कारोबारियों को भी आसानी होगी।
कौन सी चीज किस लिस्ट में आएगी, यह HSN (Harmonized System of Nomenclature) कोड से पता चलेगा। सरकार के GST पोर्टल पर हर लिस्ट के लिए HSN कोड की पूरी जानकारी दी गई है। इस नोटिफिकेशन से कारोबारियों को चीजें समझने में आसानी होगी। अब चीजों को पहचानने में कम दिक्कत होगी। इससे GST के नियमों का पालन करना भी आसान हो जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारती एयरटेल लिमिटेड ("भारती एयरटेल" या "कंपनी") ने घोषणा की कि उसके लगभग 100% शेयरधारकों ने अपनी प्रमुख रणनीतिक सहायक कंपनी एयरटेल अफ्रीका पीएलसी में हिस्सेदारी के संकलन के लिए…
Advt.