आईपीएल में टिम पर रहेगा बेहतर प्रदर्शन का दबाव : वॉटसन

Updated on 21-02-2022 08:19 PM

दुबई पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन के अनुसार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15 सत्र सत्र में सिंगापुर के युवा खिलाड़ी टिम डेविड पर बेहतर प्रदर्शन के लिए भारी दबाव रहेगा। टिम को मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 8.25 करोड़ रुपए की भारी भरकम राशि में खरीदा है। वॉटसन ने कहा कि बड़ी राशि मिलने से टीम की भी आपसे अपेक्षाएं बढ़ जाती है जिससे खिलाड़ी पर दबाव आता ही है।

साथ ही कहा कि यह तब तक नहीं है जब तक आप खेल में हैं। यह तब भी रहता है जब आप मैदान से बाहर रहते हैं। इसलिए खिलाड़ी को हमेशा बेहतर प्रदर्शन के लिए अपने को मानसिक रुप से भी तैयार रखना होता है। यह तभी संभव होता है जब आप दबाव को झेलते हैं और उससे कैसे बाहर निकलते हैं उसका विचार करते हैं। मैंने ऐसे कई खिलाड़ी देखे हैं जिन्हें यह उम्मीद थी और वे इसके तहत आगे बढ़े।

 बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर उस तरह के खिलाड़ी हैं जिनपर दबाव का प्रभाव नहीं पड़ा। वहीं कई खिलाड़ी ऐसे भी है जिनका खेल दबाव के कारण बेकार हो गया। सिंगापुर के टिम बीबीएल में खेलते हैं। उन्हें पहली बार आईपीएल में खेलने का मौका मिला है और वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे।

 इसलिए वहां दबाव होगा। विश्व स्तर के शीर्ष खिलाड़ियों के होने के कारण आईपीएल में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिली है। इससे भी मुकाबले कठिन होते हैं और खिलाड़ियों पर दबाव आता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.