हाईवे से यूपी एमपी,उत्तराखंड और नेपाल के बीच होगी सहज कनेक्टिविटी

Updated on 12-09-2021 05:17 PM
नई दिल्ली  ।  केंद्र सरकार मैनपुर-पीलीभीत वाया फर्रुखाबाद के बीच 183 किलोमीटर लंबा दो लेन राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण करेगी। इस राजमार्ग के बनने से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड सहित नेपाल के बीच सहज रोड कनेक्टिविटी बन जाएगी। वर्तमान में प्रदेश में उत्तर से दक्षिण दिशा के लिए कोई प्रमुख सड़क संपर्क मार्ग नहीं है। परियोजना को सितंबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद करोडों सड़क यात्री तेज और सुगम सफर कर सकेंगे। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय द्वारा नियुक्त टेकनिकल कंसल्टेंट ने पिछले हफ्ते मैनपुरी-पीलीभीत वाया फर्रुखाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की प्री फिजिबिलिटी रिपोर्ट व डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाकर विभाग को सौंप दी है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और परियोजना को 24 महीने में पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मैनपुरी-पीलीभीत वाया फर्रुखाबाद रूट पर कई सेक्शन पर सिंगल लेन, इंटरमीडिएट सड़क व दो लेन सड़क है। सैद्धांतिक रूप से राजमार्ग का दर्जा पा चुकी इस सड़क को दो लेन राष्ट्रीय राजमार्ग (पेश शोल्डर युक्त) बनाया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि महज 183 किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए काफी अहम है। परियोजना मैनपुरी (बेवर बस अड्डा) से शुरू होकर मदनपुर, मोहम्दाबाद, फर्रुखाबाद, जलालाबाद, मीरनपुर कटरा, खुदागंज, बिलासपुर (एनएच-730 सी) पीलीभीत तक जाएगी, जबकि बिलासपुर पीलीभीत वाया बरखरा (एनएच-731 के) कनेक्ट किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि मैनपुरी-पीलीभीत परियोजना पुरानी लिपुलेख-भिंड रोड का हिस्सा है। यह राजमार्ग एमपी, यूपी, उत्तराखंड, नेपाल को जोड़ेगा वाया ग्वालियर, इटावा, फर्रुखाबाद, पीलीभीत। इसके अलावा परियोजना बेवर एनएच-34 से शुरू होगी, जोकि दिल्ली-अलीगढ़, बेवर, कानपुर, लखनऊ इकोनोमिक कॉरिडोर से जुड़ेगी। परियोजना मीरनपुर कटरा के पास एनएच-30 को क्रास करेगी, जोकि दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, बेरली, सुल्तानपुर, लखनऊ जुड़ जाएंगे। यह सभी शहर प्रदेश के इकोनोमिक व औद्योगिक हब हैं। परियोजना पीलीभीत एनएच-730 सी पर समाप्त होगी। यहां से बरेली, पीलीभीत, लखमीपुर खीरी, बहराइच सड़क संपर्क बनेगा। पीलीभीत से खटीमा सड़क एनएच 731 से एनएच-09 जुड़ जाएगा। एनएच-09 उत्तराखंड के बनबास से जोड़ता है। एनएच-09 नेपाल (एचओ-01) के ईस्ट वेस्ट राष्ट्रीय राजमार्ग से वाया बनबास भीमदत्ता (नेपाल) को जोड़ता है। एएच-2 वाया रामपुर व खटीमा एनएच-731 के और पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) को जोड़ता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
 22 July 2026
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
Advt.