झूठ की भी हद होती है... मोहम्मद यूसुफ ने बांग्लादेश के बाहर होने पर किया गलत ट्वीट, सरेआम हुई बेइज्जती

Updated on 28-01-2026 03:01 PM
पाकिस्तान के पूर्व महान क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने पर एक बयान दिया, जिससे सोशल मीडिया पर 'व्यूअरशिप लॉस' यानी दर्शकों की संख्या में कमी की चर्चा शुरू हो गई। यूसुफ ने दावा किया कि बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने से ICC को भारी नुकसान होगा। लेकिन उनके इस दावे को सोशल मीडिया पर ही 'फैक्ट चेक' कर दिया गया।

बांग्लादेश के बाहर होने पर बवाल

यह पूरा मामला ICC के फैसले, बांग्लादेश की सुरक्षा चिंताओं और पाकिस्तान के संभावित रुख के इर्द-गिर्द घूम रहा है। मोहम्मद यूसुफ ने X पर एक पोस्ट में कहा कि न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड, नेपाल, नीदरलैंड, आयरलैंड, नामीबिया, जिम्बाब्वे, श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसे 10 देशों की कुल क्रिकेट दर्शक संख्या, बांग्लादेश के अकेले के बराबर है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा, '10 देशों को मिलाकर: 178 मिलियन, अकेले बांग्लादेश: 176 मिलियन।' यूसुफ ने आगे कहा कि खेल दुनिया भर के दर्शकों पर चलता है, ऐसे में बांग्लादेश की सुरक्षा चिंताओं को नजरअंदाज करना ICC के फैसलों और शासन पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने यह भी कहा कि जब सुविधाएं चुनिंदा हो जाती हैं, तो निष्पक्षता खत्म हो जाती है। खेल का प्रशासन प्रभाव से नहीं, बल्कि सिद्धांतों से चलना चाहिए।

यूसुफ के ट्वीट में गलती

हालांकि, यूसुफ के इस दावे को एक 'कम्युनिटी नोट' के जरिए गलत साबित कर दिया गया। कम्युनिटी नोट में स्पष्ट किया गया कि यूसुफ द्वारा बताए गए आंकड़े (178 मिलियन और 176 मिलियन) उन देशों की जनसंख्या को दर्शाते हैं, न कि क्रिकेट दर्शकों की संख्या को। नोट में यह भी बताया गया कि वैश्विक दर्शक संख्या के हिसाब से बांग्लादेश की हिस्सेदारी 4-5% है, जबकि ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट देखने वाले घरों की संख्या काफी ज्यादा है।
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब ICC ने बांग्लादेश की अपने वेन्यू बदलने की मांग को 'अनुचित' करार दिया। ICC को बांग्लादेश सरकार द्वारा बताई गई सुरक्षा चिंताओं में कोई ठोस खतरा नहीं मिला। इसी वजह से बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह स्कॉटलैंड को मौका दिया गया। यह टूर्नामेंट 07 फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू होने वाला है।

पाकिस्तान भी दे रहे धमकी

बांग्लादेश के बाहर होने के बाद पाकिस्तान का रुख भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बांग्लादेश के समर्थन में टूर्नामेंट से हटने की धमकी दी है। PCB के प्रमुख मोहसिन नकवी ने सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात कर इस मामले पर चर्चा की और टूर्नामेंट में भाग लेने या न लेने के बारे में अंतिम फैसला लेने की बात कही। हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने इस मामले पर अपना रुख एक हफ्ते के लिए टाल दिया है। लेकिन अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटता है, तो उसे वैश्विक स्तर पर अलग-थलग किया जा सकता है और उस पर गंभीर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.