भारत के ये 18 खिलाड़ी आज पाकिस्तान से लेंगे लोहा, हॉकी स्टिक से लड़ी जाएगी 'जंग'

Updated on 09-08-2023 02:41 PM
नई दिल्ली: हॉकी फैंस का इंतजार आज खत्म होने वाला है। भारतीय टीम आज चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी 2023 के अपने अंतिम ग्रुप मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगी। यह महामुकाबला रात 8:30 बजे शुरू होगा। दुनिया की चौथे नंबर की टीम भारत इस मुकाबले के लिए फेवरिट है, क्योंकि वह टूर्नामेंट अभी तक अजेय है। दूसरी ओर, पाकिस्तान को मलेशिया से बुरी हार मिली।

पाकिस्तानी टीम किसी भी हाल में भारत के खिलाफ मैच कम से कम ड्रॉ पर खत्म करना चाहेगा, क्योंकि इससे ही उसे सेमीफाइनल में जगह मिल सकती है। दूसरी ओर, भारत ने अपने पिछले मुकाबले में मौजूदा एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियन कोरिया को 3-2 से हराकर पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम ने चीन पर 7-2 से धांसू जीत से आगाज किया तो जापान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला।

उन्होंने अपने तीसरे मैच में मलेशिया को 5-0 से हराया। भारत टूर्नामेंट में अब तक एकमात्र अजेय टीम है। भारत चार मैचों में 10 अंकों के साथ एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी अंक तालिका में शीर्ष पर है, वहीं पाकिस्तान इतने ही मैचों में 5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। कोरिया और जापान को ड्रॉ पर रोकने से पहले पाकिस्तान अपने शुरुआती मैच में मलेशिया से 3-1 से हार गया। उसने चीन को 2-1 से हराकर पहली जीत दर्ज की। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में अब तक पांच गोल किए हैं और टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर हैं। आइए जानते हैं भारतीय टीम में शामिल उन 18 खिलाड़ियों के बारे में जो आज पाकिस्तान से लोहा लेंगे।

गोलकीपर: 
पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक।
डिफेंडर: जर्मनप्रीत सिंह, सुमित, जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास।
मिडफील्डर: हार्दिक सिंह (उप-कप्तान), विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा, शमशेर सिंह।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.