सचिन तेंदुलकर के ये 5 अद्भुत रिकॉर्ड, जिसे शायद ही कोई क्रिकेटर तोड़ पाए

Updated on 24-04-2024 01:37 PM
क्रिकेट में कहावत है कि रिकॉर्ड बनता ही टूटने के लिए है, लेकिन महान सचिन तेंदुलकर के नाम कुछ ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिन्हें शायद ही कोई तोड़ सके। 24 अप्रैल, 1973 को जन्मे सचिन तेंदुलकर आज 51 साल के हो गए। सचिन को उनके फैंस क्रिकेट के भगवान कहते हैं। यह कहने की कई वजहें भी हैं। जो रिकॉर्ड सचिन ने बना दिए वो शायद ही कोई एक खिलाड़ी कभी बना सके। आइए जानते हैं उनके 5 ऐसे रिकॉर्ड के बारे में, जिनका टूटना लगभग नामुमकिन है...

100 अंतरराष्ट्रीय शतक

सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों के साथ अपना करियर समाप्त किया। ये एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो शायद ही कोई बल्लेबाज तोड़ पाए। सचिन के नाम 664 इंटरनेशनल मैचों में 10 शतक हैं, जबकि दूसरे नंबर पर विराट कोहली 20 शतक पीछे हैं। 24 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सचिन ने टेस्ट में 51 और वनडे में 49 शतक लगाए। कोहली को अगर यह रिकॉर्ड तोड़ना है तो उन्हें 21 शतक और लगाने होंगे, जो फिलहाल संभव नहीं दिख रहा है।

सर्वाधिक टेस्ट रन

सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 15921 रन बनाए। कोई अन्य बल्लेबाज 14000 टेस्ट रन भी नहीं बना पाया है। सचिन ने अपने 15921 रन में 53.78 की औसत से रन बनाए। इस दौरान टेस्ट क्रिकेट के तमाम अद्भुत रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हुए।

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेले

सचिन तेंदुलकर ने 16 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और 40 साल की उम्र तक खेलते रहे। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने 200 टेस्ट मैच खेले। यह उन रिकॉर्ड्स में से एक है, जिसके टूटने की उम्मीद नहीं है।

सबसे ज्यादा वनडे मैच खेले

टेस्ट की तरह सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे अधिक वनडे खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 463 वनडे खेलने के बाद संन्यास ले लिया। उनके बाद महेला जयवर्धने हैं, जिन्होंने 448 वनडे मैच खेले हैं। तेंदुलकर ने अपना आखिरी वनडे 2012 में खेला था।

सर्वाधिक वनडे रन

टेस्ट क्रिकेट की तरह वनडे क्रिकेट में भी सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। मास्टर ब्लास्टर ने अपने वनडे करियर का समापन 44.83 की औसत से 18426 रनों के साथ किया। वह वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले पुरुष बल्लेबाज थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.