एशिया कप के ये 5 हीरो जो टीम इंडिया के लिए वनडे वर्ल्ड कप में भी मचाएंगे गदर

Updated on 15-09-2023 01:49 PM
एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के टॉप के खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल दिखाया है। ऐसे में पूरी उम्मदी की जा रही है कि अक्टूबर में होने वाले वनडे विश्व कप में भी वे अपने फॉर्म को बरकरार रखेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जो वनडे वर्ल्ड कप में अपने खेल से गदर मचाएंगे।

विश्व कप में चलेगा हिटमैन का बल्ला

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन भारतीय सरजमीं पर किया जा रहा है। इससे पहले टीम इंडिया एशिया कप में टक्कर ले रही है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया है जिसमें कप्तान रोहित शर्मा का भी नाम शामिल है। हालांकि उनके बल्ले से शतक नहीं निकला है लेकिन उन्होंने टीम बेहतरीन शुरुआत दिलाने का काम जरूर किया है। ऐसे में उम्मीद है कि वनडे विश्व कप में भी रोहित अपना जादू चलाएंगे।

शुभमन ने भी पकड़ ली है अपनी लय

शुभमन गिल भी एशिया कप में अच्छे टच में दिखे हैं। हालांकि वह बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो पाए हैं उनके पिछले फॉर्म को देखें तो वह विश्व कप में गदर मचा सकते हैं। एशिया कप में शुभमन ने दो अर्धशतकीय पारी खेली है।

विराट कोहली भी लिमिटेड ओवरों में अपने पूरे रंग में आ चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उनका 47वां वनडे शतक इस बात का सबूत है। एशिया कप में विराट कोहली अच्छे टच में दिखे हैं। उम्मीद यही है कि विश्व कप में भी कोहली अपना जलवा दिखाएंगे।

सबसे बड़े मैच विनर होंगे कुलदीप

कुलदीप यादव आईसीसी वनडे विश्व कप में टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं। चाइनामैन स्पिनर कुलदीप भारतीय पिचों पर कितने खतरनाक होते हैं इसका अंदाजा सभी टीमों को है। कुलदीर ने एशिया कप में भी कमाल की गेंदबाजी है। ऐसे में कोई शक नहीं विश्व कप में वह अपने बेहतरीन अंदाज में दिखेंगे।

पहले से भी खतरनाक हो चुके हैं बुमराह

चोट के वापसी करने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी एशिया कप में अपनी धारदार गेंदबाजी से साबित कर दिया कि विश्व कप में बल्लेबाजों के लिए काल बनने वाले हैं। वापसी के लिए बुमराह ने कड़ी मेहतन की है और वह पहले से अधिक खतरनाक बन गए हैं। ऐसे में विश्व कप में वह टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.