बांग्लादेश की बखिया उधेड़ देंगे टीम इंडिया के ये 5 खिलाड़ी, हर किसी में अकेले मैच बदलने का दम

Updated on 20-02-2025 01:43 PM
टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में बांग्लादेश का सामना करना है। खेल के लिहाज से तो टीम इंडिया बांग्लादेश से बहुत ज्यादा मजबूत टीम है, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े मुकाबले में किसी भी टीम को हल्के में लेना गलत होगा। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा तगड़े खिलाड़ियों से बनी प्लेइंग 11 मैदान पर उतारना चाहेंगे। टीम इंडिया में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं जो बांग्लादेश के खिलाड़ियों पर अपना दिन होने पर भारी पड़ सकते हैं।

रोहित शर्मा से बचकर

टीम इंडिया के सबसे बड़े हथियार खुद कप्तान रोहित शर्मा ही हैं। रोहित का दिन अगर हो तो वो दुनिया की किसी भी टीम पर अकेले ही भारी पड़ेंगे। रोहित ने हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया था। रोहित पारी की शुरुआत करने आते हैं और पहले ही ओवर से गेंदबाजों का ऐसे धोते हैं जैसे वो किसी गली के बॉलर हों। ऐसे में बांग्लादेश की टीम को रोहित से सबसे ज्यादा बचकर रहने की जरूरत है।

विराट कोहली से भी बड़े रन की उम्मीद

विराट कोहली हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ फिफ्टी लगाकर फॉर्म में वापस लौटे हैं। अगर टीम इंडिया को 12 साल के बाद एक बार फिर से चैंपियंस ट्रॉफी जीतनी है तो विराट का चलना बेहद जरूरी है। विराट के नाम वनडे में 50 शतक हैं और इस मामले में वो दुनिया के किसी भी बल्लेबाज से आगे हैं। हालांकि विराट के नाम अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी में एक भी सेंचुरी नहीं है। ऐसे में विराट की नजरें चैंपियंस ट्रॉफी में अपने पहले शतक पर होंगी।

मोहम्मद शमी उड़ाएंगे विकेट

मोहम्मद शमी किसी भी फॉर्मेट में टीम इंडिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक हैं। मोहम्मद शमी ने हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कमाल की गेंदबाजी की थी। शमी ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। लेकिन वो फिर एक साल से ज्यादा वक्त के लिए क्रिकेट के खेल से एकदम दूर हो गए। लेकिन हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्होंने एक बार से वापसी की है। बांग्लादेश के खिलाफ वो भी तगड़ा प्रदर्शन करना चाहेंगे।

शुभमन गिल का वनडे में कमाल

वनडे फॉर्मेट में आईसीसी रैंकिंग के नंबर 1 बल्लेबाज शुभमन गिल हैं। गिल ने पिछले कई सालों से कमाल का प्रदर्शन किया है और उनसे चैंपियंस ट्रॉफी में भी ऐसी ही उम्मीद होगी। ये गिल के करियर की सबसे पहली चैंपियंस ट्रॉफी है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ गिल ने कमाल की बल्लेबाजी की थी और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी वो रहे थे।

श्रेयस अय्यर हैं खतरनाक

टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर की ताकत माने जाने वाले श्रेयस अय्यर भी कमाल की फॉर्म में हैं। श्रेयस अय्यर ने वनडे में लंबे समय से तगड़ा प्रदर्शन किया है। वो नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हैं। अय्यर पारी को चलाते भी हैं और वो लबे छक्के भी लगाते हैं। ऐसे में इस साल चैंपियंस ट्रॉफी में अय्यर से काफी उम्मीदें होंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.