ये 6 खिलाड़ी कभी भी ले सकते हैं संन्यास, एक तो 150 KM/H की रफ्तार से उड़ाता है डंडा

Updated on 19-07-2023 02:02 PM
नई दिल्ली: हजारों की भीड़ से चुनिंदा खिलाड़ियों को ही टीम इंडिया में जगह मिलती है। इस जगह को बरकरार रखना सिलेक्शन होने से भी कठिन है। जब तक आप अच्छा खेलेंगे टीम में जगह बनी रहेगी, जब प्रदर्शन गिरेगा तो कोई और आपकी जगह लेने के लिए तैयार खड़ा है। ये छह प्लेयर्स अपने करियर के उसी दौर से गुजर रहे हैं। किसी की उम्र बढ़ गई, कोई पहले की तरह धारदार नहीं रहा तो किसी को युवा प्लेयर्स से टक्कर मिल रही है। चलिए आपको बताते हैं टीम इंडिया के उन आधा दर्जन प्लेयर्स के बारे में जो एक वक्त सुपरस्टार थे, लेकिन अब कभी भी संन्यास ले सकते हैं।

साल 2007 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे दिनेश कार्तिक का डेब्यू तो एमएस धोनी से भी पहले हो गया था। 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक लॉर्ड्स में वनडे इंटरनेशनल से अपने करियर का आगाज करने वाले कार्तिक 2019 वर्ल्ड कप के बाद टीम से बाहर थे, लेकिन आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें उसी साल टी-20 वर्ल्ड कप भी खिला लिया गया। मगर अब शायद चयनकर्ता उन्हें वो आखिरी मौका दे चुके हैं। भारत के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी-20 इंटरनेशनल में दम दिखाया है।

भुवनेश्वर कुमार (33 साल)​

एक वक्त तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के स्ट्राइक बोलर रहे भुवनेश्वर कुमार का करियर भी अपने आखिरी दौर से गुजर रहा है। हो सकता है कि अपने साथी क्रिकेटर्स की तरह वह भी संन्यास लेकर विदेशी टी-20 लीग खेलने लगे। 33 साल के भुवी ने आखिरी बार भारत की नीली जर्सी 22 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मैच में पहनी थी। तब से बीसीसीआई ने उन्हें वाइट बॉल फॉर्मेट से दूर रखा है। वेस्टइंडीज दौरे पर भी उन्हें शामिल नहीं किया गया, ऐसे में उनका इस साल वनडे विश्वकप खेलना भी मुश्किल ही लगता है। साल 2012 में डेब्यू करने वाले मेरठ के इस खिलाड़ी ने 21 टेस्ट, 121 वनडे और 87 टी-20 इंटरनेशनल में क्रमश: 63, 141 और 90 विकेट चटकाए हैं।

ईशांत शर्मा (35)​

महज 19 साल की उम्र में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले ईशांत शर्मा 2 सितंबर को 35 साल के हो जाएंगे। उमेश की तरह उन्हें भी चयनकर्ता सिर्फ टेस्ट मैच ही खिलाते थे और अब तो उस टीम से भी बाहर कर दिया। वेस्टइंडीज दौरे पर उन्हें टीम इंडिया में जगह ही नहीं मिली। शायद यही कारण है कि वह मजबूरी में इसी टूर की कमेंट्री करते नजर आ रहे हैं। 2013 में आखिरी टी-20 और 2016 में आखिरी वनडे खेलने वाले दिल्ली के इस लड़के ने आखिरी टेस्ट मैच दो साल पहले साल 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेला था। अब शायद सिलेक्टर्स उनसे परे देखना शुरू कर चुके हैं।

उमेश यादव (36 साल)

विदर्भ एक्सप्रेस के नाम से मशहूर उमेश यादव जब अपने करियर के टॉप फॉर्म में थे, तब 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से स्टंप उखाड़ते थे। 75 वनडे और सिर्फ नौ टी-20 इंटरनेशनल खिलाने के बाद उमेश को सिर्फ टेस्ट बोलर तक सीमित कर दिया गया। बीते 11 साल से उमेश सिर्फ टेस्ट क्रिकेट ही खेल रहे हैं और अब उन्हें उस टीम से भी बाहर कर दिया गया है। बढ़ती उम्र के साथ फिटनेस समस्या भी इस तेज गेंदबाज के करियर में रोड़ा बन रही है। 57 टेस्ट में 170 विकेट चटकाने वाले यादव टीम इंडिया से एक सम्मानजनक विदाई चाहेंगे।

केदार जाधव (38 साल)

केदार जाधव ने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ अपने वनडे मुकाबले से अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। अगले ही साल उन्हें जिम्बाब्वे के विरुद्ध 2015 में टी-20 इंटरनेशनल खेलने का मौका मिला। साल 2020 के बाद से केदार जाधव ब्लू जर्सी में नजर नहीं आए हैं। भारत के लिए उन्होंने अपने छोटे से करियर में 73 वनडे और नौ टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। आईपीएल में भी वह कमेंट्री करने लगे थे, लेकिन इस साल आरसीबी ने उन्हें अचानक तब स्क्वॉड में जगह दे दी, जब डेविड विली इंजर्ड होकर बीच सीजन टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

शिखर धवन (38)

एक वक्त अपनी तूफानी बल्लेबाजी से विरोधियों के नाक पर दम करने वाले गब्बर का बल्ला शांत पड़ चुका है। टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल टीम से पहले ही बाहर हो चुके धवन को शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन जैसे युवा ओपनर्स के आगे तरजीह नहीं मिल रही। सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलने वाले शिखर ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर ओपनिंग में कई कीर्तिमान बनाए हैं। 2010 में पहला वनडे खेलने वाले धवन का इस साल विश्व कप खेलना मुश्किल ही लगता है। शायद उन्होंने भी इस सच को स्वीकार कर लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.