5 टीमों के इन फैसलों ने चौंकाया, 2 ने तो लिया बड़ा रिस्क, कहीं लेने के देने न पड़ जाए

Updated on 27-11-2023 03:03 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 2024 सीजन के लिए होने वाले ऑक्शन से पहले टीमोंं ने अपने-अपने रिलीज और रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है। कई बड़े खिलाड़ियों की अदला-बदली भी हुई है। हार्दिक पंड्या और कैमरून ग्रीन का मूव करना फैंस के लिए चौंकाने वाला रहा तो कई बड़े खिलाड़ी रिलीज भी हुए। आइए समझते हैं किन टीमों ने अपने फैसले से चौंकाया और इसका क्या असर पड़ सकता है...

मुंबई इंडियंस: कैमरून ग्रीन OUT, हार्दिक पंड्या IN
कैमरून ग्रीन पिछले सत्र मुंबई इंडियंस के लिए तीसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर थे। उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक के दम पर 160.28 के स्ट्राइक रेट से 452 रन ठोके थे। वह बल्ले से कभी भी टेंपो बदलने में माहिर हैं। गेंद से भी कम कमाल का प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। उनका टीम से जाना बड़ा झटका हो सकता है, क्योंकि हार्दिक पंड्या पिछले लगभग 4-5 सालों से फिटनेस को लेकर हमेशा से सवालों में रहते हैं। बीच वर्ल्ड कप से भी वह बाहर हो गए थे। अब देखने वाली बात यह है कि इस सत्र में हार्दिक की फिटनेस कहां तक फिट रहती है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: हर्षल पटेल OUT, कैमरून ग्रीन IN
हर्षल पटेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए पिछले कुछ सीजन में गोल्डन हैंड रहे हैं। उन्होंने पिछले सीजन में 14 विकेट झटके थे, जबकि उससे पहले 19 विकेट अपने नाम किए थे। 2021 में 32 विकेट के साथ वह पर्पल कैप धारी थे। हर्षल पर टीम को भरोसा रखना चाहिए थे, हालांकि टीम में सिराज और आकाशदीप के रूप में दो तेज गेंदबाज हैं। दूसरी ओर, भारी भरकम राशि से आने वाले कैमरून ग्रीन (17.5 करोड़) की एंट्री हुई है। इस बात की गारंटी नहीं है कि वह पिछले सीजन की तरह प्रदर्शन कर पाएंगे या नहीं।

गुजरात टाइटंस: अपने X फैक्टर को ही भेज दिया
जिस कप्तान ने ट्रॉफी जितवाई उसे शायद ही कोई गली की टीम भी दूसरी टीम में भेजती, लेकिन गुजरात टाइटंस ने यह फैसला किया है। क्यों किया है... इसके पीछे की असली वजह तो गुजरात और हार्दिक ही बता सकते हैं, लेकिन यह तो तय है कि अब टीम को न केवल नया कप्तान चाहिए, बल्कि उस लेवल पर टीम को एकजुट करने वाला खिलाड़ी भी। इसके साथ ही एक ऑलराउंडर की भी जगह भरनी होगी, जो काफी चुनौतीपूर्ण होगा।

सनराइजर्स हैदराबाद: हैरी ब्रूक को किया बाहर
सनराइजर्स हैदराबाद साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों से भरी हुई है। उनके बीच में हैरी ब्रूक ने पिछले सीजन में एक शतक जड़ा था। उनका साल इसके अलावा अच्छा नहीं रहा था, लेकिन यह पहला साल था और विदेशी पिचों के लिहाज से बुरा नहीं था। इस सीजन में अगर टीम उन्हें रखती तो शायद वह काफी बेहतर प्रदर्शन करते।

कोलकाता नाइटराइडर्स: शार्दुल ठाकुर और लॉकी फर्ग्यूसन OUT
शार्दुल ठाकुर ने पिछले सीजन में कई अहम मौके पर विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई थी। बल्ले से भी ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था। दूसरी ओर, लॉकी फर्ग्यूसन अपनी तीखी गेंदों से कमाल करने में सक्षम हैं, लेकिन टीम ने इन दोनों की ही बाहर का रास्ता दिखाया है। उम्मीद है उनके पास इन दोनों से बेहतर विकल्प मौजूद हों।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.